भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने किया स्वागत
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने किया स्वागत

उप्र बस्ती जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने गौर और गनेशपुर मंडल का दौरा किया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। गौर में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र को विकास खंड प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला और अमरदीप शुक्ल ने माल्यार्पण व बुके देकर स्वागत किया। वरुण पांडेय, दिनेश सिंह, सुशील सिंह, प्रकाश मिश्रा, धर्मेंद्र जायसवाल, अमित शुक्ला, गजेंद्रमणि त्रिपाठी, नितेश सिंह आदि उपस्थित रहे। अमरपुर तिराहे पर संतोष शुक्ला ने स्वागत किया। सोनालिया चौराहे पर पूर्व गन्ना समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, विकास सिंह, रामप्रताप यादव, अखिलेश प्रताप सिंह आदि ने स्वागत किया।
गनेशपुर नगर पंचायत के शंकरनगर चौराहे पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण एवं परिश्रम के कारण भाजपा बुलंदियों पर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ने किया। अरविन्द श्रीवास्तव, रियाजुल हसन, अर्जुन चौधरी, रविन्द्र मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, श्रीश्याम चौधरी आदि उपस्थित रहे।