दुल्हन करती रही इंतज़ार दूल्हा हो गया फरार, नहीं पहुंची बारात, दो पक्षों में चले लात-घूंसे

दुल्हन करती रही इंतज़ार दूल्हा हो गया फरार, नहीं पहुंची बारात, दो पक्षों में चले लात-घूंसे

संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम झिंगुरापार में दुल्हन की विदाई के लिए बारात जाने से पहले ही दूल्हा फरार हो गया। लड़की पक्ष इंतजार करते रहे गए। एक ही गांव के दूल्हा और दुल्हन पक्ष होने के कारण आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई।दोनों पक्षों की तरफ से एक दर्जन महिला और पुरुष चुटहिल हो गए। सूनचा पर पुलिस पहुंच गई। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी ले रही है। दोनों पक्ष थाने में जमा हुए हैं। किसी तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
बता दे कि महुली थाना क्षेत्र के झिंगुरापार निवासी अब्वास अहमद के लड़के और गांव की एक युवती के बीच परिजनों की रजाबन्दी के साथ विवाह तय हुआ। बकायदा लगभग पांच वर्ष पूर्व निकाह हुआ। इसके बाद दुल्हन विदाई के लिए आठ मई की तारीख मुकर्रर हुई। दुल्हन पक्ष ने गांव से पहुंचने वाली विदाई बारात की आवभगत के लिए पूरी तरह तैयारी कर ली थी। दुल्हन पक्ष बारात आने का इंतजार करने लगा। इसी बीच गुपचुप तरीके से दूल्हा फरार हो गया। जिसके चलते जब दोपहर तक बारात नहीं पहुंची। तो दुल्हन पक्ष दूल्हा के पक्ष से जानकारी लेने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी होने के साथ मामला बढ़ गया। इसके बाद घराती और बाराती पक्ष में लात-घूसों के साथ मारपीट होने लगी

Back to top button