उत्तर बंगाल में मोर्टार शेल के फटने से दो लोगों की मौत, 6 घायल

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार देर रात कथित तौर पर तीस्ता नदी के बाढ़ के पानी में बहकर आए मोर्टार शेल के फटने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जलपाइगुड़ी के चांपाडांगा क्रांति में गुरुवार की शाम यह घटना हुई। सिक्किम के बरदांग सैन्य छावनी बुधवार की बाढ़ में तबाह हो गई है। वहां से 22 जवान लापता हैं। गुरुवार को जलपाईगुड़ी में तीस्ता नदी से शव एवं सैन्य सामग्री निकलती रही। जैसा कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मोर्टार शेल सेना का था और पहाड़ियों से बहते हुए बाढ़ के पानी में बहकर आ गया था। जलपाईगुड़ी के पुलिस उपाधीक्षक, अपराध, बिक्रमजीत लामा ने कहा कि मोर्टार शेल के विस्फोट में मारे गए दोनों लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।उन्होंने कहा, “छह घायलों को जलपाईगुड़ी सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गहन जांच शुरू हो चुकी है।” स्थानीय पुलिस सूत्रों ने कहा कि पूरी संभावना है कि लोग मोर्टार के गोले काे हाथ में लेकर देख रहे थे, तभी उसमें विस्फोट हो गया। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “छह घायलों में से एक जोड़े की हालत बेहद गंभीर है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जलपाईगुड़ी पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी बयान में कहा गया है की जिले के लोग किसी अज्ञात चीज को देखने के बाद उसकी जानकारी पुलिस को दे। उसे खोलने या घर ले जाने की कोशिश ना करें। @रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button