पत्नी की हत्याकार शिक्षक पति हुआ फरार

सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल के कूचबिहार में शिक्षक पति पर पत्नी की हत्या कर फरार होने का आरोप लगा है। स्कूल टीचर पति पर अपनी पत्नी की तकिए से सांस रोक कर हत्या करने का आरोप लगा है। कूचबिहार के पुंडीबारी थाने की है। मृतक का नाम रिम्पा सरकार (20) है। घटना के बाद से आरोपी पति उत्तम मंडल फरार है। बताया जाता है की
रिम्पा ने करीब दो साल पहले पेशे से प्राइमरी स्कूल टीचर उत्तम मंडल से शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में रिम्पा को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। रिम्पा को अपने पिता के घर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। फिलहाल वह अपने पति के साथ अपने पिता के घर पर रह रही थी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की रात सब कुछ सामान्य था। शुक्रवार की सुबह परिवार के सदस्यों को दंपति का कमरा बंद मिला। बाद में, ताला तोड़ा गया और रिम्प का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला और उसके चारों ओर चादरें लिपटी हुई थीं। परिवार का आरोप है कि उत्तम मंडलने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुंडीबारी थाने की पुलिस आयी और शव को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि घटना में आरोपी की मां को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। जबतक आरोपी पति नहीं मिलता है तबतक इस घटना के पीछे का सच उजागर नहीं होगा। @ रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button