बभनान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मनानी ने नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का किया स्वागत

नगर पंचायत क्षेत्र का होगा विकास- नगर विकास मंत्री

उप्र बस्ती जिले नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शुकवार को बभनान नगर पंचायत पहुंचे। वह गोंडा जिले के भारीघाट में 133 केवी विद्युत पावर स्टेशन का उद्घाटन करने आए थे।नगर पंचायत अध्यक्ष बभनान प्रबल मलानी के नेतृत्व सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा का जोरदार स्वागत किया। नगरपंचायत अध्यक्ष ने उन्हें विद्युत समस्याओं को लेकर चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर हो चुके बिजली के तारों व खंभों को बदलने क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर बदलने मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था और नगर पंचायत क्षेत्र के छूटे हुए क्षेत्रों में भी विद्युतीकरण की मांग की गई। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने अध्यक्ष भरोसा दिलाया कि जल्द जल्द समस्याओ का समाधान किया जायेगा। नवसृजित वार्डों के विकास के लिए उचित कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर आनंद सिंह कलहंस, स्कंद शुक्ला, राधेश्याम जायसवाल, रामफेर गुप्ता, विनय कौशल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button