भूटान राजा के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम अयोजित, राज्यपाल व मुख्यमंत्री रहे मौजूद

भूटान राजा के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम अयोजित, राज्यपाल व मुख्यमंत्री रहे मौजूद
गौहाटी: असम के तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का भव्य स्वागत किया गया। राजा वांगचुक ने आज कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। असम के राज्यपाल कटारिया ने असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में भूटान के राजा वांगचुक से मुलाकात की। दूसरी ओर भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के सम्मान में आज रात असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, राज्य की प्रथम महिला अनीता कटारिया, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां भी उपस्थित रहीं।
असम के राज्यपाल कटारिया ने भूटान के राजा वांगचुक को हस्तिविद्यार्नव पर आधारित सांचीपत (अगरू पेड़ की छाल) की पेंटिंग भेंट की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में असम का प्रसिद्ध बिहू नृत्य के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजा वांगचुक आगामी पांच नवंबर तक राज्य के दौरे पर रहेंगे। उसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार आज भूटान नरेश रेडिशन ब्लू होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद वे कल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जाएंगे। जहां, उनके लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियां की गई हैं। भूटान नरेश काजीरंगा के कोहरा वनांचल में ठहरेंगे। भूटान नरेश के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य आदि प्रस्तुत करने की तैयारियां की गई हैं। भूटान नरेश के आगमन को लेकर राज्य के नगांव, गोलाघाट तथा कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासनों द्वारा बीते एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही थीं। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button