सुब्रत के निधन के बाद भी सहारा पर चलेगा केस नियामक ने साफ की स्थिति

सुब्रत के निधन के बाद भी सहारा पर चलेगा केस नियामक ने साफ की स्थिति

मुंबई-सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय के निधन के बाद भी SEBI इस ग्रुप के खिलाफ केस जारी रखेगा। SEBI की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने कहा कि हमारे लिए यह मामला एक यूनिट के मैनेजमेंट से जुड़ा है। ऐसे में यह मामला जारी रहेगा, चाहे कोई व्यक्ति जीवित हो या नहीं। सुब्रत रॉय का 14 नवंबर को निधन हो गया था। रॉय पर उनकी दो कंपनियों में नियमों के खिलाफ लोगों से पैसे निवेश करवाने का आरोप था। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 28 फरवरी 2014 को सुप्रीम कोर्ट ने रॉय को 24,400 करोड़ रुपये निवेशकों को लौटाने को कहा था। तब से लेकर आज तक यह केस चल रहा है। हालांकि, सहारा ग्रुप लगातार यह कहता रहा है कि उसने पहले ही 95% से ज्यादा निवेशकों को प्रत्यक्ष रूप से भुगतान कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक SEBI ने सहारा ग्रुप की दो कंपनियों के निवेशकों को 11 वर्षों में 138.07 करोड़ रुपये वापस किए।

Back to top button