महिला सोशल मीडिया पर एक्टिव थी,पति ने पत्नी की गला काटकर कर दी हत्या

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल में एक पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। महिला सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। उसके कई ऑनलाइन फ्रेंड थे। वह सोशल मीडिया पर दोस्तों से बातें करती थी। पति को यह मंजूर नहीं था। उसने पत्नी को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी विवाद में पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर के रूपनारायणपुर के हरिनारायणपुर में घटी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी भाग गया। महिला का नाबालिग बेटा घर लौटा तो देखा कि मां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई है। मृतक महिला की पहचान अपर्णा बैद्य के रूप में हुई है। आरोपी का नाम परिमल है। दंपत्ति के बेटे ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच झगड़ा होता रहता था। उसके पिता ने मां को कई बार टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी थी।सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी अपर्णा: मृतक महिला के बेटे ने कहा कि जब मैं घर लौटा तो उसका शव पड़ा था। मैंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। एक पड़ोसी ने बताया कि परिमल ने बोटी (सब्जी और मीट काटने वाला चाकू जैसा धारदार हथियार) से पत्नी पर हमला किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 32 साल की अपर्णा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। उसके कई दोस्त थे। इसको लेकर दंपत्ति के बीच झगड़ा होता रहता था। परिमल लापता है और उसका पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई है। अपर्णा के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button