केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के हमलारोपी गिरफ्तार

केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के हमलारोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित बिक्कू सिंह पर दर्ज है डेढ़ दर्जन मुकदमे

 

 

गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के गोंडा-उतरौला मार्ग पर स्तिथ सोनी गुमटी रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार की देर रात अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर को गोली मारने के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त किया गया अवैध असलहा व कार बरामद कर लिया हैं।

घायल नील ठाकुर के भतीजे मधुर सिंह ने कोतवाली नगर में दी तहरीर कहा था कि उनके चाचा नील ठाकुर के साथ बीते 25 अप्रैल 2022 को शहर के एलबीएस चौराहे स्तिथ चाय की दुकान पर वजीरगंज के समर बहादुर सिंह उर्फ़ बिक्कू सिंह से विवाद हो गया था जिसमे मारपीट हुई थी , इसी को लेकर दोनों लोगों में विवाद था। बीते गुरूवार को सोनी गुमटी के पास लग्जरी गाड़ी से उतरे विक्कू सिंह व उनके साथियों ने हाकी डंडे से मारपीट और गोली मार दी।  मधुर सिंह ने पांच लोगों को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने

समर बहादुर सिंह,  मो0 खैरूद्दीन खान उर्फ दारा खान, कृष्ण कुमार शाहू, महेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा

व चार पहिया वाहन बरामद कर लिया हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी बिक्कू सिंह के खिलाफ पूर्व से ही 15 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ की गई है। जांच की जा रही हैं।  किसी के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा।

 

दोनों पक्षों में विधानसभा चुनाव से चल रही थी रंजिश

आपसी रंजिश में मारी गई गोली से घायल हुए नील ठाकुर का इलाज चंदन हास्पिटल लखनऊ से चल रहा हैं जहाँ पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। दो गुटों में हुए विवाद की शुरुवात विधान सभा चुनाव से हो गई थी। तभी से दोनों गुट शक्ति प्रभाव को दिखाने के लिए अक्सर अवसर के इंतजार में रहते है ।

Back to top button