यूपी समेत 15 राज्यों में घने कोहरे का कहर

यूपी समेत 15 राज्यों में घने कोहरे का कहर

UP-MP समेत 6 राज्यों में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंची; दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान
~~~~~~~~~~~~~
देश के 15 राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक रहने का अनुमान है।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई है। उधर, दक्षिण भारत में 31 दिसंबर तक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और लक्षद्वीप में आज से अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Back to top button