भाजपा किसान मोर्चा ने आयोजित किया कार्यक्रम
भाजपा किसान मोर्चा ने आयोजित किया कार्यक्रम

उप्र बस्ती जिले के बनकटी नगर पंचायत निकाय किसान प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को ब्लॉक सभागार में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किया गया। मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ने किसानों को संविधान के पालन की शपथ दिलाया। मुख्य अतिथि पूर्व सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। विशिष्ट अतिथि अरविंद पाल ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसान हितों को सर्वोपरि बनाना है। कहा कि किसानों को उन्नतशील बीज और अन्य कृषि जरुरी सामग्री सरकार अनुदान पर दे रही है। इसका लाभ लेकर किसान अपनी आर्थिकी सुधार कर सकते हैं। मौके पर बीडीओ धनेश यादव, बीओ अरुण कुमार पांडेय, रघुनाथ सिंह, रविंचंद पांडेय, बबलू तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, विवेकानंद शुक्ल, अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।