शक्ति वंदन कार्यक्रम के जरिए महिलाओ को जोड़ने का अ​भियान चलाएगी भाजपा कार्यक्रम का रूपरेखा तय

शक्ति वंदन कार्यक्रम के जरिए महिलाओ को जोड़ने का अ​भियान चलाएगी भाजपा कार्यक्रम का रूपरेखा तय

उप्र बस्ती जिले में भाजपा कार्यालय पर सोमवार को शक्ति वंदन व लखपति दीदी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का क्रियान्वयन कराने के लिए स्वयं सेवी संगठनों को व महिला स्वयं सहायता समूहों को जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने किया वही मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यशाला में तय किया गया कि 10 फरवरी को चाय पर संवाद ,11 और 12 फरवरी को विधानसभा स्तर पर सम्मलेन, 12 से 21 फरवरी तक स्वयं सहायता समूह से सम्पर्क ​अ​भियान , 22 फरवरी को प्रधानमन्त्री मोदी का सीधा प्रसारण, 25 और 26 फरवरी को एनजीओ सम्मलेन होगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, अनिल दुबे, राकेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिंह, श्रीश पाण्डेय, अभिषेक कुमार ने संबोधित किया।
राहुल श्रीवास्तव ने विषय को रखते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि महिला, नारी, मातृ शक्ति का जब उत्थान होगा तो निश्चित रूप देश का विकास होगा।शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ता पूरे जिले में गांव-गांव, गली-गली जाएंगे।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। जब महिला आ​र्थिक रूप से मजबूत होगी तब देश सशक्त होगा।वह खुद पार्टी का हर पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता 24 घंटे का प्रवास बूथ स्तर पर हर गांव में करेगा। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं व भाजपा की रीति-नीति के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रन चरन चौधरी ने किया। इस मौके पर रोली सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, अनीता अग्रहरी, मीना पाण्डेय, आनंद कुंवर सिंह, शालिनी मिश्रा, जगदीश शुक्ला, शिव बहादुर मौर्या, अवनीश सिंह, मनोज सिंह, सुमन मिश्रा, इन्द्रावती, विनीता देवी, पुनीता, प्रवेश देवी, सुगंध गोस्वामी, अंजनी, रजनी चौधरी, शीला तिवारी, निर्मला, गीता, गौरव अग्रवाल, जंक राम गौतम, राजन सिंह, नीरज तिवारी, बलराम तिवारी, अमर बहादुर सिंह, लल्लू गिरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
————–
रिपोर्ट -रजनी चौधरी

Back to top button