हरियाणा में डकैती का खुलासा, सिलीगुड़ी से हुई गिरफ्तारी


सिलीगुड़ी: हरियाणा पुलिस ने 13 लाख रुपये की डकैती के मामले में सिलीगुड़ी से दो लोगों को गिरफ्तार किया। हरियाणा पुलिस ने प्रधान नगर पुलिस की मदद से सिलीगुड़ी के एक नंबर वार्ड में एक झुग्गी बस्ती से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों का नाम फारुण रसीद और समीर मोहम्मद है। उन्हें लंबे समय से डकैती के मामले में तलाश की जा रही थी हरियाणा पुलिस ने कहा कि वे फरार थे और आज उन्हें गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। दोनों उत्तर दिनाजपुर जिले के निवासी हैं। दोनों डकैती को अंजाम देने के बाद दोनों सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना अंतर्गत एक बस्ती इलाके में छिप कर रह रहे थे। बुधवार को हरियाणा थाने की पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हरियाणा रवाना होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में बुड़िया रोड पर स्थित ग्रीन विहार कॉलोनी में छह फ़रवरी को बदमाशों ने घर में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया था। लुटेरे घर में रखे करीब आठ लाख रुपए नकद और 10 तोले सोने को लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद जगाधरी थाना की पुलिस ने जांच शुरू किया। जिसके बाद डकैती में लिप्त पांच डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस के सामने हारून और समीर का नाम सामने आया। जब जगाधरी थाने की पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु की तो पता चला कि दोनों सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना अंतर्गत एक बस्ती इलाके में छिपे हैं। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने प्रधान नगर थाने की मदद से बीती रात अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में अब तक सात डकैत गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button