देशभर में होगा NCC का विस्तार, रक्षा मंत्री ने 3 लाख कैडेटों के भर्ती प्रस्ताव को दी मंजूरी

🇮🇳 🟠⚪🟢 देशभर में होगा NCC का विस्तार, रक्षा मंत्री ने 3 लाख कैडेटों के भर्ती प्रस्ताव को दी मंजूरी 🟡 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के विस्तार के लिए तीन लाख कैडेट रिक्तियों को भरने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में NCC की बढ़ती मांग को पूरा करने की उम्मीद है। इस प्रस्ताव की मंजूरी के बाद NCC में अब कैडेटों की स्वीकृत संख्या 20 लाख हो जाएगी, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन बना देगी। वर्ष 1948 में केवल 20,000 कैडेटों के साथ NCC का गठन हुआ था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार NCC को एक वैकल्पिक विषय के रूप में पेश किए जाने के साथ, NCC का यह विस्तार देश के भावी मार्गदर्शक के रूप में अहम भूमिका निभाने की युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम होगा▪️

Back to top button