भाजपा में शामिल होकर आये पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा में शामिल होकर आये पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उप्र बस्ती जिले में भाजपा में शामिल होकर पहली बार बस्ती पहुंचे तीन बार के विधायक और दो बार के मंत्री रहे राजकिशोर सिंह को जोरदार स्वागत किया गया। सांसद व भाजपा प्रत्याशी के साथ वाहन पर निकल राजकिशोर सिंह और उनके भाई पूर्व राज्यमंत्री बृजकिशोर सिंह ‘डिम्पल’ ने का घघौवा से लेकर बस्ती तक कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। बस्ती के ऑडिटोरियम में आयोजित स्वागत सभा में राजकिशोर सिंह ने कहा कि हर्रैया उनकी कर्मभूमि रही है। महादेवा विधानसभा क्षेत्र उनका गांव है। दोनों जगहों पर उन्हें भरपूर समर्थन मिलता रहा है। इन दोनों के साथ-साथ तीन अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को भारी जीत मिलेगी।
राजकिशोर सिंह और डिम्पल सिंह का जगह-जगह स्वागत हुआ। मुरादीपुर चौराहे पर मनीष सिंह, रवि सिंह, शक्तिदीप पाठक, संतोष पाठक व हर्रैया थाने के पास भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवचरन जायसवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हर्रैया राघवेन्द्र पांडेय, रामजी शर्मा, मनोज पांडेय, वेदप्रकाश तिवारी, अजय मौर्याभदावल बाजार में सुनील सिंह, प्रमोद सिंह, वीरू सिंह, अश्विनी सिंह, रंजीत सिंह ने स्वागत किया। घघौवा, कप्तानगंज, महराजगंज और फुटहिया सहित अन्य स्थानों पर राजकिशोर व डिम्पल सिंह का स्वागत हुआ।

Back to top button