नगर पंचायत गनेशपुर क्षेत्र में लंगूर का आंतक

नगर पंचायत गनेशपुर क्षेत्र में लंगूर का आंतक

उप्र बस्ती नगर पंचायत गनेशपुर में इन दिनों एक लंगूर हमलावर हो चुका है, जिसने अब तक तकरीबन दर्जन भर लोगों को काट कर घायल कर चुका है। क्षेत्र के आरटीओ दफ्तर जा रहे प्रमोद यादव पर अचानक हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। प्रमोद के परिजनों ने इसकी शिकायत वन विभाग समेत उच्चाधिकारियों से किया लेकिन न तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और न ही लंगूर से निजात मिल सकी।
नगर पंचायत में इन दिनों एक लंगूर का आतंक बढ़ गया है। पिछले एक पखवारे से सक्रिय यह लंगूर जगह-जगह पहुंच कर लोगों पर हमला बोल रहा है और लहूलुहान करने के बाद चंपत हो जा रहा है। लंगूर ने अब तक यहां के मूलेंद्र यादव, उमेश चौहान, सनोज, पंकज शर्मा, सुधीर कुमार साहनी, शिवराम, दिलशाद, उस्मान व प्रदीप आदि समेत दर्जन भर से अधिक लोगों को काट कर घायल कर चुका है। शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह वार्ड के शेखपुरा निवासी प्रमोद यादव एआरटीओ दफ्तर जा रहे थे। उन्हें अकेला देखकर लंगूर ने अचानक हमला बोल दिया और उनके सिर को नोच कर घायल कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे रामकुमार व पवन यादव को भी घायल कर दिया। तीनों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पीड़ित प्रमोद यादव ने बताया कि डॉक्टर ने चार टांका लगाया है। वहीं यहां के नागरिकों व पीड़ितों ने वन विभाग से लंगूर पकड़ने की मांग किया है। डीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि यह समस्या संज्ञान में नही थी। गनेशपुर में वन विभाग की टीम भेजकर लंगूर पकड़वाने का इंतजाम किया जा रहा है।
रिपोर्ट- विदेश्वरी श्रीवास्तव

Back to top button