हिन्दू मुसलमानों का डीएनए एक –अब्दुल्ला कुट्टी

शिक्षा, संस्कृति, कला, साहित्य के साथ देश निर्माण में मुस्लिमों की भूमिका बढ़ी है

• मुसलमान देश का काम करने का मौका चाहता है।
• मुस्लिम देशों में भारतीय मुसलमानों का सम्मान और कारोबार बढ़ा है।
• शांति और सुरक्षा का माहौल बना है, तो सबका विकास संभव हुआ।
• मुसलमानों का धार्मिक एवं शैक्षिक अधिकार भारत में सुरक्षित।

वाराणसी, 16 मई। भूमिका अदा करने के लिये माहौल की जरूरत होती है। आज केन्द्र सरकार ने ऐसा माहौल बनाया है कि मुसलमानों को राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है। विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्र निर्माण में मुस्लिमों की भूमिका विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन लमही के सुभाष भवन में किया गया। राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हज कमेटी के चेयरमैन ए०पी० अब्दुल्ला कुट्टी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के मन्दिर में मत्था टेका और आरती की। बाल आज़ाद हिन्द बटालियन ने मुख्य अतिथि को दक्षिता भारतवंशी के नेतृत्व में सलामी दी। अब्दुल्ला कुट्टी ने भारत माता की जय और नेताजी सुभाष की जय के साथ उपस्थित मुस्लिम समुदाय से वंदेमातरम का नारा लगवाया।

मुख्य अतिथि अब्दुल्ला कुट्टी ने कहा कि सारे देश दुष्प्रचार मै चल रहा है कि भाजपा मुसलमान के खिलाफ है, लेकिन यह बिल्कुल झूठ है। सारी दुनियां के अंदर भारत ही एक धर्म स्वतंत्र देश है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में सारी दुनियां में सबसे सस्ती हज यात्रा भारत करा रहा है। भारत सरकार मात्र 3.5 लाख रुपए में हज करवा रही है। वाराणसी के लोग बहुत ही सौभाग्यशाली हैं जो भारत को प्रधानमंत्री चुन कर देते हैं। इस देश के मुसलमानों में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत किया जा रहा है। इस देश के हिन्दू मुसलमानों का डीएनए एक है। इस सरकार में मुसलमानों को बहुत सहयोग मिल रहा है, इसलिये मुसलमान बड़ी भूमिका अदा कर पा रहा है। सारे मुसलमानों का कर्तव्य है कि देशहित में काम करने वालों का साथ दें और सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

अध्यक्षता कर रहे विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरूजी ने कहा कि दुनियां में कहीं भी सुरक्षा एवं शांति के बिना विकास एवं राष्ट्र निर्माण नहीं हो सकता है। भारत में हिन्दू मुस्लिम सम्बन्धों को मधुर बनाने के लिये संवाद सबसे बेहतर माध्यम है। हिन्दू मुस्लिम दूरियों को कम करने के लिये संवाद के माध्यम से उनके पूर्वजों के इतिहास के द्वारा राष्ट्रवाद की अलख जगाई जा सकती है। हम काशी से केरल तक राष्ट्रवाद का आन्दोलन चलायेंगे।

जौनपुर के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप सिंह ने कहा कि जिस तरह पृथ्वी का गुण भार है, अग्नि का गुण ताप है, जल का गुण शीतलता है उसी तरह मानव का गुण मानवता है। ए०पी० अब्दुल्ला कुट्टी इसी गुण से सुशोभित हैं।

मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि भाजपा एकमात्र राष्ट्रवादी पार्टी है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत के मुसलमानों के लिये हज यात्रा में सब्सिडी, त्रिपल तालाक, कश्मीर से धारा 370 का हटना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं।

संचालन डॉ० नजमा परवीन ने किया। इस अवसर पर डॉ० अर्चना भारतवंशी, डॉ० मृदुला जायसवाल, आभा भारतवंशी, खुर्शीदा बानो, चन्दा बीबी, करीमुननिशा, राबया, इरम सबा, नूरजहाँ, रौशनजहाँ, रिशबाना, शबा परवीन, कनीज फातिमा, निकहत परवीन, नगीना, अफसर बाबा, फिरोज, अफरोज, मोनी खाप, ज्ञान प्रकाश, अजीत सिंह टीका, अनिल पाण्डेय, नौशाद अहमद दूबे, विवेकानन्द सिंह, सौरभ पाण्डेय, सत्यम सिंह, सलमान, इली भारतवंशी, खुशी भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, गीता, रमता, सरोज, सुनीता आदि लोग उपस्थित रहे।

Back to top button