गठबंधन की सरकार बनी तो आबादी के आधार पर मिलेगा सबको सम्मान- अखिलेश

 

बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल के पक्ष मे चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को अतर्रा की जनसभा मे भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया।
उन्होने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों ने मन बना लिया है कि एक भी सीट भाजपा को नहीं जीतने देंगे। इस चुनाव मे एक तरफ सविंधान के रक्षक है तो दूसरी तरफ भक्षकों की फौज हैं। परन्तु जनता सविंधान बचाने वालों के साथ है।
किसानो का मुद्दा उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों से भाजपा ने आय दोगुनी करने का वादा किया था। आय तो नही बढ़ी,महंगाई जरुर बढ गयी है। किसान की हर जरूरत की चीज महंगी कर दी गई है। अन्ना जानवरो की समस्या जस की तस बनी हुई है। इनकी वजह से किसानों की जाने जा रहीं है। उन्होंने कहा कि गरीबों को घटिया राशन दिया जा रहा है। चुनाव के समय नमक,रिफाइंड,शक्कर आदि दिया,अब राशन भी नहीं दे पा रहे हैं। हम सरकार मे आये तो राशन की मात्रा बढ़ाएंगे। गुणवत्ता भी बढ़ाएंगे। पैकेट वाला आटा देंगे। डाटा भी फ्री देंगे। गठबंधन की सरकार बनने पर आबादी के आधार पर सम्मान देंगे। 30 लाख नौकरियों को भरेंगे। किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे।
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा शासन काल मे फौज की नौकरी 4 साल की हो गयी है। अबकी सत्ता मे आये तो पुलिस की नौकरी तीन साल की हो जायेगी। इसलिये आप सब सावधान रहिये। उन्होने कहा कि देश का संविधान खतरे मे है। अगर यह जीते तो संविधान बदल दिया जायेगा। इन्हे एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिये। जनसभा मे उमडी भीड को संबोधित करते हुये कहा कि गठबंधन प्रत्याशी कृष्णा पटेल को भारी बहुमत से जिताइये।

Back to top button