गरजे मोदी, सपा के लड़के गलती करेंगे तो उनकी खैर नहीं

कहा, सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं गलती हो जाती है. आज सपा के लड़के गलती करके तो दिखाएं

*कांग्रेस व सपा की सरकारों ने महिलाओं की उपेक्षा की. गठबंधन की मानसिकत ही महिला विरोधी, महिला आरक्षण का करते हैं विरोध


वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी में आयोजित ‘नारी शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर जमकर गरजे। कहा कि सपा के लड़के यदि गलती करेंगे तो उनकी खैर नहीं। महिलाओं का सम्मांन करने वाली भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों पर अत्या‍चार होने पर सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़कें हैं गलती हो जाती है। आज सपा के लड़के गलती करके तो दिखाएं। उनके साथ योगी सरकार ऐसा करेगी जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। कहा कि कांग्रेस व सपा की सरकारों ने महिलाओं की उपेक्षा की। गठबंधन की मानसिकता ही महिला विरोधी है। महिला आरक्षण का वे विरोध करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को शाम करीब पांच बजे काशी पहुंचे। उन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय में आयोजित ‘नारी शक्ति संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच से सबसे पहले हाथ उठाकर उन्होंने नम: पार्वती पत्तेृ हर-हर महादेव… जयघोष किया। कहा कि काशी में राजपाठ बाबा विश्वनाथ का है लेकिन व्यवस्था माता अन्नंपूर्णा ही चलाती हैं। बनारसी बोली में कहा कि ‘ई पहली बार हव जब हम काशी में नामांकन अपने माई के उपस्थिति के बिना करले हई, अब मां गंगा ही हमार माई हईं…’. मैंने इसलिए कहा था कि मां गंगा ने पहले मुझे काशी बुलाया था अब मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज आयोजन में इतनी सारी मातृ शक्ति की मौजूदगी हमें अविभूत कर रही है। समय निकाल कर आप आईं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पार्टी के प्रचार में मै जिनता भी व्यस्त रहता हूं लेकिन बनारस को लेकर हमें कोई चिंता नहीं होती है क्यो कि यहां आप ही लोग संभाल लेते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस गर्मी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। आपको ज्यादा से ज्यादा गांवों व मुहल्लों में लोगों के घरों व बूथों तक जाना होता है। आप कितना ही काम करिए लेकिन साथ में पानी हमेशा जरूर रखें. बिना खाए घर से नहीं निकलें। मेरा लंबे समय से अनुभव है. यह मेरी सलाह जरूर काम आएगी।

*बनारस के लोग तो यूपी व बिहार में जंगलराज से थे परिचित*

पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में पहली बार सरकार की नीतियों से महिलाएं केंद्र में आईं। इस पर उतनी चर्चा भले नहीं हो लेकिन सच यह है कि भारत के विकास का बड़ा फैक्टर आधी आबादी हैं। जब घर आपके बिना नहीं चलता तो देश आपके बिना कैसे चल जाता। यह बात 60 वर्षों तक सरकारों को समझ में नहीं आई। कांग्रेस व सपा की सरकारों ने केवल उपेक्षा की। माता व बहनों को असुरक्षा दी। गठबंधन की मानसिकत ही महिला विरोधी है। इंडी गठबंधन वाले महिलाओं के आरक्षण का विरोध करते हैं। जहां इनकी सरकार आती है महिलाओं का जीना दूभर हो जाता है। बनारस के लोग तो यूपी व बिहार में जंगल राज से परिचित थे। बहन बेटियों का घर से निकला मुश्किल था। बेटियों को तो पढ़ाई छोड़कर घर पर बैठना पड़ता था। सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं गलती हो जाती है। आज सपा के लड़के गलती करके दिखाएं। योगी की सरकार वह करेगी जो उन्होने सोचा भी नहीं होगा। पहली बार ऐसी सरकार आई है जो महिलाओं का सम्मान कर रही है।

*कांग्रेस सरकार की पहचान ‘महंगाई डायन खाए जात है…’ गाने से थी*

पीएम मोदी ने कहा कि लाखों शौचालय बनाए। मुझे पता था कि मेरी बहन-बेटियों को इसकी जरूरत है। गरीब महिलाओं के लिए बैंक खाते खुलवाएं, वह भी एक रुपये खर्च पर ताकि जो भी पैसा मिले वह बैंकों में खुले उनके खाते में सुरक्षित रहे। पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ से ज्यादा घर बनवाए हैं। करोड़ों माताएं घर की मालकिन बन रही हैं। यह बस योजना ही नहीं थी, इससे मातृ शक्ति को नया आत्म विश्वास मिला। यही मेरा मिशन था। यही मेरी सोच थी. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की पहचान एक गाने से होती थी जिससे माता-बहनें खूब परिचित थीं। वह गाना ‘महंगाई डायन खाए जात है…’. है.कांग्रेस आती है तो महंगाई लाती है। कांगेस रहती तो रसोई का बजट दो से तीन गुना बढ़ जाता। मोदी लगातार प्रयास करता है कि आपके खर्चे कम हों और आपकी बचत हो। इससे हर परिवार के पास करीब-करीब 12 हजार साल में बच रहे हैं। उज्जवला के सिलिंडर में तीन सौ से ज्यादा की बचत हर महीने हो रही है। बनारस के 40 हजार घरों मे पाइप से गैस मिल रही है। बहुत ही जल्द अब 80 हजार घरों में पाइप से गैस मिलेगी. इससे बचत होगी।

*बस आप बनवाएं आयुष्मान कार्ड बाकी मोदी पर छोड़ दें*

एक सांसद जब समर्पित भाव से काम करता है तो कितना बड़ा काम कर सकता है। मैं लगातार करता रहा. हमारी काशी में तीन लाख से ज्याादा लोगों का मोतियाबिंद का आपरेशन हुआ है। यह छोटा काम नहीं है. इसके हर आपरेशन में कम से कम 10 हजार खर्च होता है। दो आंखों का 20 हजार हो जाता है। सरकार की ओर से कराए गए आपरेशन से हर परिवार का 10 हजार बचा है। जन औषधि केंद्रों पर 80 फीसदी कम दर से दवा मिलती है। करोड़ों रुपये दवा पर खर्च होने से बचा है। 90 हजार से ज्यादा लोगों को पीएम मातृत्व वंदना योजना से लाभ मिला। गर्भवती को पोषण के लिए हजारों रुपये उनके खाते में जमा कराए गए। सवा लाख से ज्याादा लोगों ने फ्री इलाज कराया है। पीएम मोदी ने कहा कि कितनी ही पीड़ा क्यों न हो माता-बहने काम करती रहती है लेकिन किसी को बताती नहीं है। बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में बहुत खर्च होगा, परिवार पर कर्ज का बोझ बढ़ेगा, यह सोचकर नहीं जाती थीं। यह दर्द मैं जानता था. जब आपका बेटा जब दिल्ली में बैठा तो तय किया कि मां को दर्द नहीं सहने देंगे। अस्पताल का पूरा खर्च मोदी उठाएगा। बनारस में इस योजना का लाभ माता-बहनों ने लिया है। दो सौ करोड़ रुपये बचा है। सारा खर्च मोदी ने किया। मोदी ने यह भी तय किया है ‍कि देश व काशी में किसी भी परिवार में 70 साल से अधिक उम्र के जो भी होंगे उनके खर्चे की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। पांच लाख तक फ्री इलाज आपका बेटा कराएगा. बस आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है। बाकी सब मोदी पर छोड़ देना है।

…*तो आपके घर में बिजली का बिल हो जाएगा शून्य*

बनारस में दो हजार से ज्यादा घरों में सोलर प्लांट लग चुका है। इससे महीने में बिजली के बिल में दो से ढाई हजार बच रहे हैं। साल का 25 से 30 हजार बच रहा है। चार जून के बाद इस योजना का विस्तार होगा। हर परिवार को 75 हजार सोलर पैनल के लिए दिया जाएगा। इसके बाद बिजली का बिल शून्य हो जाएगा! भाजपा ने संकल्प पत्र में तीन करोड़ नए घर बनाने की बात कही है। पीएम मोदी ने मातृ शक्ति से अपील किया। कहा कि हाथ उपर कर जोर से बताइए मेरा काम करोगे। आप लोग घरों में संपर्क के लिए जाते होंगे। कहीं पर भी कोई परिवार झोपड़ी में रहता है तो उसे बताइगा कि चार जून के बाद उसे पक्का घर मिल जाएगा। यह मोदी की गारंटी है। मोदी सरकार गांवों की महिलाओं को ड्रोन पाइलेट बना रही है। ये बहनें कृषि क्रांति लाएंगी। मुद्रा लोन का सर्वाधिक लाभ बहनों ने उठाया। अब तक 10 लाख मिलते थे उसे बढ़ा दिया है। फ्री राशन को पांच साल के लिए बढ़ा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को अगले दस दिन काशी के घर घर तक जाना है। यहां विकास कार्य अभूतपूर्व हुए हैं। उसे जनता तक पहुंचाना है। रोजगार के अवसरों को बताना है।

*काशी के विकास से बढ़ा पर्यटन उद्योग, खुले रोजगार के अवसर*

पीएम मोदी ने कहा कि 16 करोड़ से अधिक लोग बाबा का दर्शन करने आए। पर्यटन बढ़ा है। पूरे बनारस में जमीनों के दाम बढ़ गए। नए होटल खुल रहे। इससे सबसे ज्यादा फायदा बनारस को हो रहा है। फूल व साड़ी करोबारियों को लाभ हो रहा है। आटो, रिक्शा वाले कमा रहे है। बनास डेयरी खुल चुकी है। 14 हजार से ज्यादा पशुपालक जुड़े हैं1 बनारस में नारी शक्ति के लिए इतना काम हुआ है जिसे बताते हुए देर रात हो जाएगी। आपने समय निकाला आपका आभारी हूं। हमें हर बूथ जीतना है। वहां कमल खिलाना है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान कराना है। इसके लिए आइडिया बता रहे हैं। एक-एक बहन 20 से 25 महिलाओं की टोलियों के साथ निकलें। ढोल व थाली बजाकर गाना गाते हुए बूथ पर जाएं। हर पोलिंग स्टेशन पर 25 जूलूस निकाल दें तो हर बूथ पर मतदान बढ़ जाएगा. पीएम मोदी ने बनारसी बोली में अपील किया कि ‘ई बार यहां रिकार्ड वोटिंग करावे के हव’।

*गरीब, महिला, किसान व नौजवान ही पीएम मोदी के लिए चार जातियां: योगी*

मुख्यममंत्री योगी आदित्यननाथ ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि 10 वर्षों में भारत सरकार के एजेंडे में आधी आबादी प्राथमिकता पर रही है। पीएम मोदी के लिए चार जातियां ही हैं। इसमें गरीब, महिला, किसान व नौजवान हैं. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व मातृत्व वंदना योजना बनाई गई। देश की संसद व विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रधानमंत्री ने जो निर्णय लिया है उसका स्वागत है। पहले की सरकारों में बहने असुक्षित थीं। तीन तलाक के नाम पर प्रताड़ना होती थी। 10 वर्ष में आधी आबादी के अधिकारों को बदलते देखा है। आतंकवाद, नक्संलवाद को रोकना हो, विकास कार्य को करना हो, हर मोर्चे पर मोदी सरकार ने बेहत रीन कार्य किया। गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब तबके को सम्मान दिया. हर तबके में नारी सम्मान को पीएम मोदी ने आगे बढ़ाने का काम किया है। उत्तर, दक्षिण, पूरब व पश्चिम में आधी आबादी का आशीर्वाद प्रभावी ढंग से भाजपा के साथ दिखाई दे रहा है। योगी आदित्य नाथ ने ि‍फर एक बाद मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ पार…, का नारा लगाया। योगी आदित्यानाथ ने कहा कि आधी आबादी का पूरा आशीर्वाद भाजपा व एनडीए को प्राप्त होता है। वर्ष 2014 के पहले व बाद की काशी को देखते हैं तो काशी का पूरी तरह कायाकल्प हो गया है। इस पर पूरी काशी गर्व करती है। ‘हमार काशी हमार मोदी’ के संकल्‍प के साथ आधी आबादी जुड़ी हुई है। काशीवासियों व नारीशक्ति की ओर से ह़दय से अभिनंदन व स्वागत करता हूं। जय-जय श्रीराम…।

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा आजाद भारत के 14 वे प्रधानमंत्री है नरेन्द्र मोदी। कहा कि भारत ही नहीं दुनिया के राजनीति के इतिहास में अपनी संसदीय क्षेत्र में इतनी बार आना, उससे प्रेम करना, उसकी शक्ल बदल के व्यापक परिवर्तन लाने वाला ऐसा भारत में पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ है। कहा कि 2014 के पूर्व अटल जी के कार्यकाल को छोड दिया जाए तो 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर लटकाने भटकाने की राजनीति की गयी और संसद में प्रतियां फाड़ी गयी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी बहुमत के साथ संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर महिला सशक्तिकरण का कार्य किया। कहा कि सम्पूर्ण काशी, सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश, सम्पूर्ण भारत 400 सीटों के साथ अमृतकाल में विकसित भारत की परिकल्पना से प्रधानमंत्री जी का स्वागत एवं अभिनन्दन करती है।
*चार बजे ही आधी आबादी से भर गया विश्व विद्यालय का मैदान*

चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी के बावजूद सम्पूर्णनंद संस्कृत विश्वविद्यालय का मैदान ओवरफ्लो था। समय से पूर्व ही 25 हजार का लक्ष्य पूरा हो गया था। महिलाओ में भारी उत्साह दिखा. मोदी-मोदी… के नारे से पूरा परिसर गूंज रहा था। दोपहर तीन बजे से ही महिलाएं जत्थे व जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगी थीं। कई महिलाएं तो गीत गाते जा रही थीं। उत्साह इतना था कि वह लोकगीतों पर थिरक भी रही थीं।

*स्वागत करने पहुंची महिलाओं को भी दिया बूथ विजय का मंत्र*

लाइनअप में मंच के पीछे रिसीविंग एवं सी ऑफ के दौरान स्वागत में ख़डी जिले व महानगर की मण्डल अध्यक्षों से पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी में मतदान का प्रतिशत बढ़े इस बात की आप सभी को चिंता करनी हैं। आप सभी समूह में मतदान के लिए निकालें और प्रयास यह होना चाहिए। कि पूर्वांह 10 बजे तक अधिकतम मतदान हो जाय। गर्मी बहुत पड़ रही हैं। आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अधिक से अधिक पानी पियें।

*मंचासिंन*
*************
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, सांसद बीपी सरोज, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य गीता शाक्य, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, रनिका जायसवाल, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया,विनिता सिंह, कुसुम पटेल, निर्मला सिंह पटेल, मंचासिंन रहे।
नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने किया।

*इनकी रही उपस्थिति*
पूजा दीक्षित,पूजा पाण्डेय,
नेहा कक्कड़,लक्ष्मी सिंह,पूजा दीक्षित,पूजा पाण्डेय,सुनीता सिंह,रेनू द्विवेदी,रिचा सिंह,साधना सिंह,रेखा चौहान,डा.आहुति सिंह,सीमा ओझा,रेखा सोनी, मोहनिका माहेश्वरी,प्रज्ञा पाण्डेय,श्रुति जैन,सोनिया जैन,उषा अग्रहरि,गीता शर्मा, तरुणा चतुर्वेदी,नीलम प्रजापति,सुनीता गुप्ता,मीनू मौर्या,कंचन गुप्ता,यशा मौर्या,तनुप्रिया श्रीवास्तव,सुषमा शर्मा,निशी तिवारी,निशा श्रीवास्तव,सीमा यादव,अंजली गुप्ता,अर्चना सिंह,उषा सिंह,प्रियंका दुबे,अर्चना बाजोरिया,ममता द्विवेदी,रेखा अग्रवाल सहित अनेकों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

 

Back to top button