चुनाव में गर्मी से सरकारीकर्मियों की मौत, 15 लाख मुआवजा

लखनऊ: लोकसभा चुनावों में ड्यूटी के दौरान जिन सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु हुई है। उनके परिवार को 15-15 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसकी घोषणा शनिवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने की। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कर्मचारियों की मृत्यु का आंकड़ा मांगा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम चरण में गर्मी से सबसे अधिक 33 कर्मचारियों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा बाकी के चरणों में भी कुछ मौते हुई हैं। इसका आंकड़ा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से मांगा गया है।

Back to top button