उत्तर प्रदेश में कई केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कई केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा लखनऊ से मोहनलालगंज लोकसभा सीट से केन्द्रीय राज्य मन्त्री कौशल किशोर को आर के चौधरी ने हरा दिया वही फतेहपुर से लोकसभा सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हराया जालौन से केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा को सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार ने हराया वहीं चंदौली से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने हराया केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने 90000 वोट से हराया वही लखीमपुर खीरी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा को सपा के लोकसभा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने हराया पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी अपनी लोकसभा सीट नहीं बचा सके।

Back to top button