गोंडा को पहली बार केंद्रीय राज्यमंत्री का तोहफा

गोंडा। संसदीय सीट गोंडा से जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद कीर्ति वर्धन सिंह को केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाने का न्यौेता मिला तो देवीपाटन मंडल के भाजपाई मुदित हो गये। कारण गोंडा सीट से पहली बार केंद सरकार में राज्य मंत्री बनाया जा रहा है।

सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को राज्य मंत्री बनाने के लिए एनडीए सरकार ने भेजा है। शाम को श्री सिह राज्य मंत्री बन जाएंगे। श्री सिंह के पिता आनंद सिह गोंडा राजनीति के पुरोधा रहे और यहां की राजनीति उनके इशारे पर चलती रही। वह कांग्रेस व सपा से चुनाव जीते और कीर्तिवर्धन सिह पहला चुनाव 1998 से सपा से सांसद बने, 99 में बृजभूषण शरण सिह से  चुनाव हार गये।2004 में सपा से श्री सिंह चुनाव जीते। 2009 में श्री सिह बेनी वर्मा से चुनाव हार गये। 2014 में राजा भैया भाजपा से सांसद बने , 2019 में राजा भैया भाजपा से सांसद बने और इस बार लगातार तीसरी बार राजाभैया सांसद बने ।  एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें मंत्री बनने का न्योता भेजा गया है। वर्ष 2009 के बाद यह पहली बार होगा जब केंद्र सरकार में देवीपाटन मंडल को भागीदारी मिलेगी। कीर्तिवर्धन सिंह को मंत्री बनाए जाने का निमंत्रण मिलने के बाद जिले में जश्न का माहौल है। कीर्तिवर्धन सिंह को प्रधानमंत्री मोदी का करीबी माना जाता है। वर्ष 2014 तथा वर्ष 2019 के बाद वह इस बार भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की श्रेया वर्मा को करीब 47 हजार मतों से पराजित कर जीत की हैट्रिक लगाई है। भारत सरकार के मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा की तरफ से कीर्ति वर्धन सिंह को मंत्री बनने का निमंत्रण पत्र भेजा गया है। एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हे राज्यमंत्री पद पर शपथ लेने के लिए बुलाया गया है। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को मंत्री बनाए जाने का निमंत्रण मिलने के बाद जिले में जश्न का माहौल है। इसके पहले वर्ष 2009 में यूपीए सरकार में गोंडा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले स्व बेनी प्रसाद वर्मा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। मनमोहन सरकार में उन्हे केंद्रीय इस्पात मंत्री बनाया गया था। हालांकि वर्ष 2014 और 2019 में मोदी सरकार की प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाने वाले देवीपाटन मंडल की झोली खाली रह गयी थी।

Back to top button