भाजपा ने विभन्न राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति

 

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विभिन्न प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे चुनावी राज्यों में भी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अब यह नियुक्तियां पार्टी के संगठनात्मक परिवर्तन की शुरुआत मानी जा रही हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह आदेश जारी किया है। सतीश पूनिया को हरियाणा की जिम्मेदारी: राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूनिया विधानसभा चुनाव 2023 में हार गए थे और लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था। दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद अब उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है।बिहार और हिमाचल प्रदेश में कोई बदलाव नहीं:
बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा बने रहेंगे। इन दोनों नेताओं के नेतृत्व में पार्टी ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके चलते इन्हें पुनः नियुक्त किया गया है। बिहार और हिमाचल प्रदेश में सह प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है।
अन्य राज्यों में भी नियुक्त हुए नए प्रभारी:
अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली, गोवा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओड़िशा, पुदुचेरी, पंजाब, सिक्किम, उत्तराखंड, और उत्तर-पूर्व प्रदेश के लिए भी नए प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।पार्टी संगठन में सुधार की कोशिश
भाजपा ने इन नियुक्तियों के जरिए संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यह नियुक्तियां पार्टी की रणनीति का हिस्सा हैं, जिससे पार्टी को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सतीश पूनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सतीश पूनिया का राजनीति में लंबा अनुभव है और वे राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। अब हरियाणा में उन्हें भाजपा के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जिससे उनकी राजनीतिक जिम्मेदारी और बढ़ गई है।हरियाणा में होने वाला है विधानसभा चुनाव हरियाणा में सतीश पूनिया के प्रभारी बनने के बाद पार्टी की उम्मीदें उनसे काफी बढ़ गई हैं। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। इसके साथ ही सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।नए प्रभारियों से पार्टी को उम्मीदें भाजपा के नए प्रभारियों और सह प्रभारियों से पार्टी की उम्मीदें काफी हैं। पार्टी को उम्मीद है कि ये नए नियुक्त नेता संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।यहां देखें प्रभारियों की पूरी सूची:अंडमान और निकोबार-प्रभारी-रघुनाथ कुलकर्णी
अरुणाचल प्रदेश-प्रभारी-अशोक सिंघल
बिहार-प्रभारी- विनोद तावड़े
छत्तीसगढ़-प्रभारी-नितिन नबीन
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव-प्रभारी-दुष्यंत पटेल
गोवा प्रभारी- आशीष सूद
हरियाणा-प्रभारी-सतीश पूनिया
हिमाचल प्रदेश-प्रभारी-श्रीकान्त शर्मा
जम्मू और कश्मीर-प्रभारी-तरुण चुघ
झारखंड-प्रभारी- लक्ष्मीकांत बाजपेयी
कर्नाटक-प्रभारी- डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल
केरल-प्रभारी- प्रकाश जावड़ेकर
लद्दाख- प्रभारी- तरूण चुघ
मध्य प्रदेश- प्रभारी- डॉ. महेंद्र सिंह
मणिपुर- प्रभारी- अजीत गोपछड़े
मेघालय- प्रभारी- अनिल एंटनी
मिजोरम- प्रभारी- देवेश कुमार
नागालैंड- प्रभारी- अनिल एंटनी
ओड़िशा- प्रभारी- विजयपाल सिंह तोमर
पुदुचेरी- प्रभारी- निर्मल कुमार सुराना
पंजाब- प्रभारी- विजयभाई रुपानी
सिक्किम- प्रभारी- दिलीप जायसवाल
उत्तराखंड- प्रभारी- दुष्यंत कुमार गौतम
उत्तर-पूर्व प्रदेश- प्रभारी- संबित पात्रा
रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button