मणिपुर में हो सुख-शांति:- लक्ष्मण आचार्य

 

 

वाराणसी  :-असम के बाद मणिपुर के राज्यपाल का प्रभार मिलने पर लक्ष्मण आचार्य ने मणिपुर में भी शपथ लिया। इस मौके पर उन्होंने मणियों की भूमि मणिपुर में सुख-शांति की कामना की। राज्यपाल के अतिरिक्त प्रभारी पद की शपथ ग्रहण करने के बाद इस पदभार हेतु पुनः माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का कोटिश: आभार जताया। कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं सांस्कृतिक समृद्धि से युक्त राज्य वासियों की सुख-शांति एवं आपसी सद्भावना की कामना करता हूँ।आपसी एकता और प्रतिबद्धता से हम एक और अधिक समृद्ध और खुशहाल मणिपुर का निर्माण करेंगे।”

Back to top button