गांव के बच्चों पर झपटा मगरमच्छ का बच्चा,गांव वालों ने पकडकर वन कर्मियों को सौंपा

 

झांसी जिले के कोटखेरा गांव में बुधवार की सुबह नदी मे स्नान करने गये बच्चों को नदी किनारे एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर बच्चे डर गये। भागकर गांव पहुंचे और मगरमच्छ होने की जानकारी गांव वालों को दी। गांव वालों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने उसे पकडकर बेतवा नदी में छोड़ दिया।
कोटखेरा गांव के प्रदीप अहिरवार ने बताया कि उसका लड़का सत्यम बुधवार की सुबह अपने साथियों के साथ नदी नहाने गया था। बच्चों को नदी किनारे एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ उनकी ओर झपटा। इस पर बच्चे डर गये। भागकर घर आये और नदी किनारे मगरमच्छ होने की जानकारी घरवालों को दी। इस पर बड़ी संख्या में गांव के लोग नदी किनारे पहुंचे। गांव वालों के मुताबिक मगरमच्छ की लंबाई करीब 4 फिट थी। गांव वालों ने नदी किनारे पर बैठे मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लिया। इसकी सूचना उन्होंने 112 के साथ ही वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर मौके मे पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी प्रदुम्न भदौरिया, ज्ञान सिंह और पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि यह मगरमच्छ का बच्चा है। फिर भी वह बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता था। मगरमच्छ को पकडकर बेतवा नदी में छोड़ दिया गया है।

Back to top button