किशोरी से दुष्कर्म अश्लील वीडियो किया वायरल दो पर केस दर्ज
किशोरी से दुष्कर्म अश्लील वीडियो किया वायरल दो पर केस दर्ज

उप्र बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वही वीडियो पीड़िता के पिता की मोबाइल पर भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
16 वर्षीय पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर आरोप लगाया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को उनके गांव का रहने वाला विकास गत छह जुलाई को जबरन पकड़ कर खेत में ले गया। उसे डराया-धमकाया और दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी विकास ने उसी गांव के अनुज उर्फ डॉक्टर के साथ मिलकर पीड़िता का अश्लील वीडियो उसके पिता के मोबाइल भेजकर वायरल भी कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पिता ने थाने में तहरीर दी। दुबौलिया पुलिस ने आरोपी विकास और अनुज के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।