चित्रकूट में लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की डंडे से पीटकर हत्या

 

चित्रकूट। पति को छोडकर प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन मे रह रही महिला को उसके कथित प्रेमी ने गुरुवार की रात डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। चित्रकूट पुलिस ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।
चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सपना रैकवार (31) नामक महिला पिछले डेढ साल से जिला मुख्यालय कर्वी के मोहल्ला विद्यानगर मे किराये का रुम लेकर विजय रैदास नामक युवक के साथ रह रही थी। विजय नशे का आदी था। मजदूरी करके जो भी पैसे लाता था,सारे पैसे की शराब पी जाता था। गुरुवार की रात खाना बनाने को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया। दोनो मे मारपीट हुयी। इस बीच विजय ने पास पडे फावडे के बेंट (हत्था) से सपना के सिर पर कई वार कर दिये। सपना लहूलुहान होकर गिर गयी। कुछ देर बाद मौके पर दम तोड दिया।
बताते हैं कि विजय रैदास के साथ लिव इन रिलेशन मे रहने वाली सपना सतना (एमपी) के एक गांव की थी। गांव मे पति से झगडकर वह चित्रकूट के कर्वी शहर मे रहने लगी थी। इस बीच उसकी मुलाकात विजय से हो गयी। दोनो साथ मे रहने लगे थे।

Back to top button