किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

उप्र बस्ती जिले में एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटनाक्रम की जानकारी होने पर परिजन जब आरोपी के घर शादी करने की बात कहने गए तो अपशब्द कहते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर परसरामपुर पुलिस ने आरोपी अंकित वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परसरामपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि इसी साल तीन जुलाई को आरोपी अंकित वर्मा उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ कई बार दुष्कर्म किया। जब लड़की घर लौट कर आई तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता का पिता लड़की को साथ लेकर आरोपी घर गया और शादी करने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर आरोपी अंकित भड़क गया। पुलिस ने पुलिस ने रेप, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना की विवेचना सीओ हर्रैया को सौंपी गई है।

Back to top button