बस्ती दुर्गा पूजा मेला क्षेत्र छह जोन 13 सेक्टर में बंटा चप्पे चप्पे तैनात रहेगी पुलिस फोर्स कंट्रोल रूम से होगी आनलाइन निगरानी-एएसपी ओपी सिंह

बस्ती दुर्गा पूजा मेला क्षेत्र छह जोन 13 सेक्टर में बंटा चप्पे चप्पे तैनात रहेगी पुलिस फोर्स कंट्रोल रूम से होगी आनलाइन निगरानी-एएसपी ओपी सिंह

उप्र बस्ती शहर में दुर्गा पूजा दशहरा से शुरू हो जायेगा।जो पूर्णिमा को प्रतिमा विसर्जन होकर समाप्त होगा।मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोई अप्रिय घटना न घटे। इसके लिए जिला प्रशासन ने जिले पुलिस फोर्स के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की मांग गोरखपुर जोन से की गई है। एक अपर पुलिस अधीक्षक, तीन सीओ बाहर से बुलाए गए हैं। 12 थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी, पांच यातायात पुलिस उपनिरीक्षक, 60 इंस्पेक्टर व एसआइ तथा 600 आरक्षी व मुख्य आरक्षी व दो कंपनी पीएसी की मांग पुलिस अधीक्षक की ओर की गई है। मेले में जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती को जाएगी। शहर में जगह-जगह लगे सीसी कैमरे के जरिए दुगां पूजा मेला की निगरानी पुलिस कंट्रोल रूम से आनलाइन की जाएगी।

चार स्थानों पर वनाए जाएंगे पार्किंग

पुलिस व प्रशासन की ओर से शहर में चार प्रमुख स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए किसान डिग्री कालेज बस्ती, एपीएन पीजी कालेज, एसकेपी इंटर कालेज तथा राजकीय इंटर कालेज के मैदान को प्रशासन ने आरक्षित कर लिया है।

छह जोन 13 सेक्टर में बंटा शहर

शहर में दुगां प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही बस्ती शहर में पूर्णिमा तक मेले का आयोजन होता है। दशहरे के अगले दिन से लेकर पूर्णिमा को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तक चलता है। इसके लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शहर को छह जोन व 13 सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। त्योहार को शांति एवं सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान को संपूर्ण कानून व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है।
सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट 17 व 18 अक्टूबर 2024 को अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर दुर्गा प्रतिमाओं के स्थापना स्थल से लेकर अमहट घाट पर विसर्जन समाप्ति तक पुलिस अधीक्षक की ओर से तैनात पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।

बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे मजिस्ट्रेट

डीएम रबीश गुप्ता ने बताया कि जिन मजिस्ट्रेट की ड्यूटी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए लगाई गई है, उनके लिए दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन तक किसी तरह के अवकाश की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। यह बिना अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे पुलिस प्रशासन मेले के सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किया है।

पूरे शहर की आनलाइन निगरानी

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा त्योहार पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे है। पांच सौ सीसी कैमरे से पूरे शहर की आनलाइन निगरानी की जाएगी। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए कुल चार हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। पुलिस लाइन में अलग से मेला कंट्रोल रूम बनाया गया है। दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर जनपद पुलिस के अतिरिक्त एक एएसपी, तीन डिप्टी एसपी, 12 बाना प्रभारी, 60 निरीक्षक, उपनिरीक्षक तथा 600 आरक्षी मुख्य आरक्षी, दो कंपनी पीएसी बाहर से बुलाए गए है।

Back to top button