प्रेम दिवस पर प्रेम की गजब दीवानगी, प्रेमी एक्स गर्लफ्रेंड की फोटो लेकर किया प्रदर्शन
परिवार वालों ने कहा शादी का सवाल ही नहीं, इस हद तक गिर सकता है कोई सोचा नहीं था
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250207-WA0216-780x470.jpg)
अशोक झा, सिलीगुड़ी: आजकल प्रेम दिवस का खुमार युवाओं के सिर चढ़ बोल रहा है। ऐसे में एक युवक की गजब दीवानगी देखने को मिली। उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में एक सनकी आशिक ने अपने एक्स-गर्लफ्रेंड की पर्सनल तस्वीरों को एक बड़े बोर्ड पर चिपकाकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर हंगामा किया। इन तस्वीरों में वह लड़की और लड़का दोनों थे। बड़ा सा बोर्ड और उसमें एक लड़की की प्राइवेट फोटोज… बोर्ड को एक युवक ने हाथ में पकड़ा हुआ था और वो उसे लेकर कॉलेज के गेट के सामने बैठा था। यह नजारा जिस किसी ने भी देखा, हक्का-बक्का रह गया।किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. जब पुलिस ने उसे ऐसा करने का कारण पूछा तो युवक बोला- इस लड़की ने मुझे धोखा दिया है. मेरी शादी इससे करवा दो. बस यही चाहता हूं। यह अजीबो-गरीब वाकया पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में देखने को मिला। यहां एक सनकी आशिक ने एक्स-गर्लफ्रेंड की तस्वीरें एक बोर्ड में लगाकर चिपका दीं। तस्वीरें काफी पर्सनल थी। इन तस्वीरों में युवक भी उसके साथ था। युवक का आरोप है कि लड़की ने 4 साल तक उसका इस्तेमाल किया। उसने गर्लफ्रेंड की खातिर खूप पैसे उड़ाए. गर्लफ्रेंड ने उसे वादा किया था कि वो उससे शादी करेगी। लेकिन उसने धोखा दे दिया। घटना पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने की है। युवक बोर्ड लेकर कॉलेज के सामने हंगामा कर रहा था। आते-जाते लोग उसे देख रहे थे। तभी सूचना मिलने पर पुलिस वहां आई। उसे पूछा- ये सब क्या कर रहे हो? लड़के वने पूरी बात पुलिस को बताई. बोला- मैं उसी लड़की से शादी करना चाहता हूं। उसे कहिए कि वो अपना वादा निभाए। उसके घर वाले हमारी शादी के खिलाफ हैं। इसीलिए उसने मुझसे रिश्ता तोड़ा।
‘नहीं करवाएंगे शादी’ : युवक की बातें सुनकर पुलिस वाले उसे थाने ले गए। लड़की के परिजनों को भी बुलाया गया। उन्होंने कहा- हमारी बेटी खुद ही इससे शादी नहीं करना चाहती थी। हम उसे कैसे फोर्स कर सकते थे। लेकिन अब ये हरकत जो इस लड़के ने की है। अब तो हम भी बेटी की शादी इससे नहीं करवाएं। फिलहाल, युवक के खिलाफ पुलिस आगामी कार्रवाई करने में जुटी है।