गोण्डा में एंगेंजमेंट में कैटर्स द्वारा खराब खाना परोसने से100 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार
कैटर्स के विरुद्ध पीड़ित ने खराब खाना परोसने के सम्बन्ध मे नगर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर

गोण्डा शहर के बहराइच रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास एक होटल में इगेजमेंट के दौरान खाना खाने से लगभग सौ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गये जिन्हे उल्टी-दस्त होने लगा जिसमे एक विदेशी महिला भी थी सभी को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।खाना सप्लाई करने वाले कैटर्स के विरुद्ध पीड़ित परिवार ने लिखित तहरीर दी है।
रविवार को शहर के पटेल नगर मोहल्ला निवासी अशोक कुमार जायसवाल के छोटी बेटी का इगेजमेंट बहराइच रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास एक होटल से था।जिसमे लडके पक्ष के चिलवरिया से आये हुए थे।इगेजमेंट के कार्यक्रम मे नास्ता व भोजन की व्यवस्था के
गुरदीप इवेंट (बंटी कैटर्स) को खाने लिए बुक करा रखा था।अशोक जायसवाल ने कार्यक्रम चल रहा था इस बीच वर और वधू पक्ष के सभी लोग मौजूद थे। खाना खाने के कुछ देर बाद ही एक-एक कर लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।देखते ही सभी लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गये।आनन-फानन मे सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल उपचार के लिए पहुचाया गया जहा उपचार के बाद हालत मे कुछ सुधार हुआ।वही लडके पक्ष के लोगो को बहराइच इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अशोक जायसवाल ने बताया की इगेजमेंट में विदेश लंदन, चेन्नई व लखनऊ और अन्य जगह से रिश्तेदार आए थे।
फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई अशोक की बड़ी बेटी प्रिया जायसवाल ने बताया कि उसकी छोटी बेटी है, जिसे वह अभी दूध पिलाती है और उसको भी उल्टी दस्त की शिकायत थी, इसलिए उसको यह डर था कि कहीं बच्चे को दूध पिलाने पर कोई अनहोनी न हो जाए। प्रिया ने यह भी बताया कि उसकी छोटी बहन दीपिका जायसवाल जो कि 7 महीने की प्रेग्नेंट है, वह भी फूड पॉइजनिंग का शिकार हुई, जिससे उसको भी जान का खतरा था।
कार्यक्रम मे शामिल प्रिया, रवि बाला, दीपिका, तोषिता, हर्षिका, अनुराग, विशाल, शशि, माधुरी, नितिन, अभिषेक, दिव्यांश, दामिनी, सरोज, रेखा, विवेक, रुचिका, आनंद और रेखा सहित लगभग 100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए है। पीड़ित अशोक कुमार जायसवाल ने नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्रा को
गुरदीप इवेंट (बंटी कैटर्स) के विरुद्ध खराब खाना परोसने की लिखित तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।