रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शालीमारबाग़ विधानसभा से विधायक रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा तीन प्रस्तावक थे। वरिष्ठ नेता प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता। इनके अलावा 9 लोगों ने अनुमोदन किया। सर्वानुमति से रेखा गुप्ता जी को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया। अब हम सभी राजभवन जा रहे हैं।रेखा गुप्ता ने कहा कि बहुत-बहुत धन्यवाद मेरे शीर्ष नेतृत्व का, आदरणीय मोदी जी का, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी का, हमारे प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा जी का, रविशंकर जी, धनखड़ जी और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, जिनका आशीर्वाद मुझे मिला। मेरे सभी विधायक साथियों ने अपना समर्थन देकर ये बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है। मैं सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। आप सभी के आशीर्वाद सहयोग और समर्थन के लिए दिल की गहराई से आपका आभार व्यक्त करती हूं।
रेखा गुप्ता

Back to top button