CM नीतीश कुमार ने कहा- बिहार के विकास में मिल रहा पीएम मोदी का सहयोग, अब हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा नहीं होता

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश के लिए काम कर रहे हैं, अब इधर-उधर कुछ नहीं

 

अशोक झा, भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर सोमवार को भागलपुर पहुंचे. इस दौरान सभा में उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। इनके ही नेतृत्व आगे और विकास होगा: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी का लगातार सहयोग मिल रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश के लिए काम कर रहे हैं। अब इधर-उधर कुछ नहीं। अब इनके ही नेतृत्व आगे और विकास होगा। समाज में हमलोग सबके लिए काम कर रहे हैं। अब तो लड़का लड़की बिहार में 11 बजे रात तक काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि आप जान लीजिए सबलोग पीएम मोदी के ही साथ है। इनके नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।
मुस्लिमों का वोट लेते थे और उनपर ध्यान नहीं देते थे
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग 24 नवंबर 2005 को आए थे। लालू-राबड़ी राज पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों के सरकार में आने से पहले क्या स्थिति थी। लोगों शाम होने के बाद घर से बाहर निकलते नहीं थे। हिन्दू मुस्लिम करते रहते थे। मुस्लिमों का वोट लेते थे और उनपर ध्यान नहीं देते थे। सड़कें नहीं थीं। बिजली का क्या हाल था। पटना में महज आठ घंटा बिजली रहती थी। इसके बाद हमलोगों ने कितना काम किया। राज्य में डर का माहौल नहीं है। बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा पर कितना काम किया। 2005 में राज्य का बजट 28 हजार करोड़ रुपये का था। हमलोगों ने लगातार काम किया। अब तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक बिहार का बजट हो गया है।
सीएम नीतीश ने पीएम मोदी का धन्यवाद दिया: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। यह खुशी कि बात है कि बिहार से किसानों के खाते में सम्मान निधि योजना की राशि भेजी जा रही है। बिहार के किसानों के खाते में आज पैसे जाएंगे। आपको बता दें कि हमलोगों का शुरू से ही खेती किसानों पर फोकस रहा है। कृषि रोड मैप लागू होने से कृषि उत्पादन बढ़ा है। साथ ही मछली, दूध, मांस और अंडा का भी उत्पादन बढ़ा है। मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। पीएम मोदी का बिहार के विकास में काफी सहयोग मिल रहा है। इस बजट मखाना बोर्ड, ग्रीनफील्ड समेत कई सौगातें बिहार को देश के बजट में मिली। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। कृषि मंत्री बोले- बिहार में होली और दीवाली मनाई गई
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल बिहार में नहीं हो रहा है। पूरे देश के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है। मैंने किसी नेता के स्वागत में पीएम मोदी के प्रति ऐसा उत्साह कभी नहीं देखा। मैंने पूरे जीवन में ऐसा उत्साह नहीं देखा है। यह तो केवल भागलपुर की जनता है। अगर पूरे बिहार की जनता यहां आती तो क्या होता। मोदी जी के आगमन पर बिहार में होली और दीवाली मनाई गई। पीएम मोदी ने छोटे किसानों का दर्द जाना। कांग्रेस ने कभी किसानों के खाते में पैसे नहीं डाला। आज पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों के खाते में पैसे डाले। आज से छह साल पहले पीएम मोदी ने किसानों के खाते में पैसे डालना शुरू किया था। कांग्रेस और राजद के नेता बड़ी बड़ी बातें करते हैं। आज यूरिया की एक बोरी आपको 266 रुपये देने होते हैं। यह बोरी 1750 रुपये में आती है। 1484 रुपये पीएम मोदी सरकार की ओर से भरा जाता है। मखाना पैदा करने वालों के लिए पीएम मोदी सरकार ने मखाना विकास बोर्ड बना दिया है। अब मखाना के किसान भी खुशहाल होंगे।
मखाने का माला पहनाकर पीएम का स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी को मखाने का बड़ा माला पहनाकर राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन के नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंच पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, चिराग पासवान समेत कई वरीय नेता मौजूद हैं। अपने संबोधन में नीतीश ने 20 साल पहले के लालू-राबड़ी शासनकाल और उसके बाद खुद के कार्यकाल में हुए विकास के कामों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले वाले बिहार में शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। अब देर रात लोग बिना भय के बाहर घूमते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम पहली बार सरकार में आए थे, तो याद है ना क्या स्थिति थी? शाम के बाद घर से कोई बाहर नहीं निकलता था. आज जो तरह-तरह की बात करते हैं, वे जब शासन में थे तो सभी जानते हैं कि बिहार का हाल क्या था। अब इधर-उधर नहीं जाएंगे – नीतीश कुमार: सीएम ने कहा कि आप जान लीजिए सब लोग प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में हैं। इधर-उधर कुछ नहीं, पूरे बिहार में इन्हीं के नेतृत्व में आगे काम बढ़ेगा। हम लोग मिलकर उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे. अगली बार जो होने वाला है, उसमें भी आप लोगों से यही उम्मीद करते हैं कि बड़े पैमाने पर सहयोग दीजिए. नीतीश कुमार ने इस बयान के साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी-जेडीयू के अलग लड़ने की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।”2005-06 में राज्य का बजट मात्र 28 हजार करोड़ रुपये था। 24 नवंबर 2005 को जब हम सरकार में आए थे. सरकार पहले भी चल रही थी। अब बिहार का बजट 3 लाख करोड़ से अधिक का हो गया है। पहले शासन करने वाले लोग हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा करवाते थे। वोट मुस्लिम का ले लेते थे, लेकिन झगड़ा करवाते रहते थे. राज्य में अब प्रेम भाईचारे का माहौल है। अब कहीं भी हिंदू मुस्लिम का झगड़ा नहीं होता है।
बिहार में लड़का-लड़की रात में 11 बजे भी बिना डर के घूमते हैं
नीतीश कुमार ने कहा कि पहले कहीं जाने-आने का रास्ता तक नहीं था। शाम में कोई चलता था, तो आप जानते हैं क्या होता था. अब लड़का-लड़की, सभी पुरुष-स्त्री कोई भी रात में समझ लीजिए 10 बजे, 11 बजे तक घूम रहे हैं। सीएम ने केंद्रीय बजट की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नगर के लिए वित्तीय सहायता, प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना का ऐलान किया गया है. उन्होंने कहा कि बिहार को पिछले केंद्रीय बजट में भी काफी कुछ दिया गया था। सम्मान निधि से बिहार के 76 हजार से अधिक किसानों को लाभ: उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि बिहार से देश भर के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है. इसमें बिहार के 76 हजार से अधिक किसान शामिल हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा शुरू से कृषि पर जोर देने का लक्ष्य रहा है. बिहार में रोडमैप बनाकर कृषि के विकास के लिए काम किया गया. यह मैप लागू करने से कृषि का विकास हुआ है. इसके अलावा दूध, अंडा और मछली का उत्पादन भी बढ़ा है. पहले हम मछली दूसरे राज्यों से मंगवाते थे और अब हम आत्मनिर्भर हो गए हैं. उन्होंने बिहार आने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
पीएम किसान सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी: इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के किसानों को खुशियों की सौगात देते हुए पीएम किसान सम्मान योजना की 19 वीं किस्त जारी की. इसके तहत 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी गई। इसके अलावा भी कई योजनाओं की सौगात मिली।

Back to top button