जबरन धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह का दबाव बनाने वाला शख्स गिरफ्तार
पिछले तीन साल से कर रहा था विधवा महिला का यौन शोषण
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2023/03/logo-2.jpg)
बांदा जिले के नरैनी थाना छेत्र के एक गांव मे पिता के घर रह रही एक विधवा महिला का यौन उत्पीडन करने वाले शख्स पर कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने का दबाव बनाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीडित महिला की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं मे एफआईआर दर्ज कर आरोपित शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
पीडित महिला ने बीते शुक्रवार को पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया है कि चार साल पहले पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ पिता के घर पर रह रही थी। इसी इलाके के रहने वाले वारिस अली नामक शख्स ने तीन साल पहले उसका जबरन यौन उत्पीडन किया था। आरोप लगाया कि वारिस ने उसे बदनाम करने और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर मध्य प्रदेश के पन्ना शहर ले गया था। किराये के मकान मे रखकर करीब तीन साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। कुछ महीने बाद उसकी नसबंदी करा दी। फिर उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।
पीड़िता का कहना है कि वारिश धर्म परिवर्तन कराकर जबरन निकाह करने के लिये मजबूर कर रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीडित महिला ने बताया कि वारिस लड़कियों का धंधा भी करता है। उसे भी इस धंधे मे शामिल होने का दबाव बना रहा था।
बांदा के एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आरोपित वारिश नामक शख्स महिला का लगभग 3 से 4 सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा है। वह धर्म परिवर्तन कराकर महिला से निकाह करना चाहता था। महिला की तहरीर के आधार पर शनिवार को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।