बस्ती लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने दिखाया दम रही अव्वल

बस्ती लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने दिखाया दम रही अव्वल

उप्र बस्ती लोकसभा चुनाव का मतदान सपात्प हो चुका है। चारो ओर जीत- हार की चर्चा चल रही है। लोक सभा चुनाव आधी आबादी अव्वल रही है। जहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत 60.26 राहा वही पुरुषों का मतदान 53.07 राहा, जो महिलाओं से 7.19 प्रतिशत कम है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ आयोग की तरफ से लगातार मतदान करने की अपील जारी होने लगी। सरकारी से लेकर निजी संस्थाओं की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया । लेकिन कोई खास असर नही दिखा। मतदान के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार लोकसभा क्षेत्र में कुल 56.68 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें महिलाओं का प्रतिशत 60.26 तथा पुरुषों का 53.07 राहा। सबसे अधिक महिला मतदाता कप्तानगंज में 61.90 प्रतिशत ने भागीदारी की। दूसरे नंबर महादेवा विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं रहीं। यहां पर उनका मतदान प्रतिशत 61.59 रहा। हरैंया में 60.95 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया तो रुधौली और बस्ती सदर में महिला मतदाताओं का प्रतिशत 60 से कम हो गया। सबसे कम महिला मतदाता बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में घरों से निकलीं। इसके उलट बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक पुरुषों का मतदान रहा।
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में कुल 57.23 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2024 में कुल 56.68 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत कम होने का कारण कुछ ने भीषण गर्मी माना तो कुछ लोगों ने चुनाव के प्रति बेरुखी बताया। मतदान प्रतिशत कम होने को कुछ लोग सत्ता पक्ष के लिए फायदेमंद बता रहे हैं तो कुछ ने विपक्ष के लिए लाभकारी बता रहे हैं।
विधान सभा  पुरूष                महिला       कुलमतदाता      पुरूष मतदाता    महिला मतदाता       कुल मतदान
हरैया             201755         179945      381700             52.77%          60.95%                  56.63%
कप्तानगंज      192206         171975      364181             54.63%           61.90%                     58.37%
रूधौली           227087        198939     426016             49.71%             59.47%                   54.94%
बस्ती सदर     196988         172189      369177            55.17%              57.52%                   57.34%
महादेवा         193851         167988       361839           53.65%               61.59%                    57.34%
कुल मतदाता  1011887      891026      1902913            53.07%               60.26%                    56.68%

Back to top button