युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो किया वायरल पांच के खिलाफ केस दर्ज

युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो किया वायरल पांच के खिलाफ केस दर्ज

उप्र बस्ती जिले के रुधौली थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म करना। दुष्कर्म बाद अश्लील वीडियो बनाना। इस अश्लील वीडियो को युवती के विवाह बाद उसकी ससुराल वालों को भेज देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने चार नामजद सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी तहरीर में एक युवती ने बताया कि वह रुधौली थानाक्षेत्र की रहने वाली है। उसके गांव का ही जुबेर अहमद चोरी और जबरदस्ती उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बिना पर वह कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आए दिन उसे गाली देता था। अब उसकी शादी हो गई है। वह गर्भवती भी है। जुबेर ने उसके अश्लील वीडियो को उसके ससुराल वालों को भेज दिया। इस कारण उसकी शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। पुलिस ने पांचो के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट और गाली-गलौज का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं और उनके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Back to top button