अयोध्या में चार साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अयोध्या में चार साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

उप्र अयोध्या में अपहरण करके चार साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म का मामला आया है। घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक सलमान उसे घर ले गया। वहां बच्ची के साथ गंदा काम किया। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार ने तलाश की। रोने की आवाज सुनकर घरवाले सलमान के घर पहुंचे। वहां बच्ची खून से लथपथ मिली। भीड़ को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। घरवालों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को सूचना दी। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है।
पीड़ित की मां ने बताया सोमवार को जन्माष्टमी के चलते स्कूल की छुट्टी थी। बेटी दोपहर 2 बजे घर से खेलने के लिए निकली। इसके बाद लापता हो गई। 5 घंटे तक हम लोग उसे ढूंढते रहे। इसी बीच 200 मीटर दूर सलमान के घर से बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही हम लोग वहां पहुंचे। सलमान वहां से भाग गया।
घर के अंदर घुसे तो हम लोगों के होश उड़ गए। बेटी खून से लथपथ थी। उसने बदहवासी की हालत में सलमान का नाम लिया। बताया कि टॉफी का लालच देकर सलमान अंकल ने गंदा काम किया। बेटी को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां उसे एडमिट कराया और थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई।
पुलिस तुरंत एक्सन मे आ गई सीओ आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने जगह-जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। देर शाम सात बजे मुखबिर ने पुलिस को बताया कि सलमान नाम का युवक तारापुर मोड़ के पास है। वह भागने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम लोकेशन पर पहुंच गई। सलमान को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने भी आरोपी का पीछा कर लिया। 300 मीटर दूर पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे पकड़ लिया गया। पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया।
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भगने की कोशिश में था। मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ अमरजीत सिंह के बताया कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए बच्ची के गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। बच्ची का मेडिकल कराया गया। रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जायेगा।

Back to top button