वरुणा नदी के बाढ़ से प्रभावित परिवारों को दिया मदद

वाराणसी। आपदा में हमें अपने बचाव के साथ-साथ अपनी सुरक्षा के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। क्योंकि इस समय अनेक असामाजिक तत्व आप की मजबूरी और लाचारी का लाभ उठा कर आप के बच्चो व् महिलाओ को आसानी से अपने जाल में फंसा कर उन्हें बाल श्रम , बाल विवाह, बाल यौन शोषण व् मानव अंगो के व्यापर के लिए अपना शिकार बना सकते है| उक्त विचार एंटी ह्यूमन टैफिकिंग एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई वाराणसी के प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने व्यक्त किये| वे डॉ.शंभुनाथ सिंह रिसर्च फाउन्डेशन द्वारा वरुणा नदी के बाढ़ से प्रभावित परिवारों हेतु पुरानेपुल स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित राहत सामग्री वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्ति कर रहे थे।उन्होने कहा कि आपदा के समय में लोगो को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक संबल प्रदान करने की जरूरत होती है। ऐसे में संस्था द्वारा किया जा रहा यह प्रयास अत्यन्त सराहनीय है। वे डॉ. शम्भुनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा बाल अधिकार संस्था चाइल्ड राइट्स एंड यू (CRY ) के सहयोग से बाढ़ पीडितो के सहायतार्थ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे |
विशिष्ट अतिथि के रूप में AHTU/SJPU की वरिष्ट महिला आरक्षी श्रीमती सीमा गौतम नें कहा कि आपदा के समय महिलाओ और ल़डकियों की सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा होता है। जिसके लिए उन्हें पुलिस का 112, चाइल्डलाइन का 1098, वीमेन हेल्पलाइन का 1090 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर याद रखना चाहिए ताकि वक़्त जरूरत पर तुरंत काम आ सके। उन्होंने मिशन शक्ति कि चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी लड़की या महिला को अपने साथ हुए शोषण की बात छुपाने नहीं चाहिए और बेखौफ होकर थाने पर बने महिला हेल्प डेस्क पर संपर्क करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के महा सचिव राजीव कुमार सिंह ने कहा कि गंगा नदी में बाढ़ का पलट प्रवाह अमरपुर शैलपुत्री, दानियालपुर और पुलकोहना बस्तियों में हर साल तबाही मचाता है। जिससे हर साल करोड़ों रुपयों की बर्बादी होती है। इसके लिए सरकार को कोई ठोस उपाय करना चाहिए। उन्होंने अपनी सहयोगी संस्था क्राई को बाढ़ पीड़ितों को राशन व अन्य खाद्य सामग्री तथा आवश्यक दवायें व सेनेटरी पैड आदि उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अमरपुर शैलपुत्री क्षेत्र के 40परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर सुलेखा, अजय, मनोज, रश्मि, काजल, किशन, रवि,मिन्तु, वर्षा तथा शीतला जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य रजत शर्मा सहित शीतला माता मंदिर के पुजारी परिवार ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रबंधक दीक्षा सिंह ने किया।