मैनपुरी में दो सहेलियों की संदिग्ध मौत से हड़कंप

दोनों सहेलियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला उलझा

मैनपुरी जिले के कुरावली कॉलेज से पढ़ कर घर पहुंची 2 छात्राओं के पेट मे दर्द के साथ उल्टियां होने लगी। आनन फानन मे परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान दोनो सहेलियों ने अलग अलग अस्पतालों में संदिग्ध अवस्था मे दम तोड़ दिया। एक साथ हुई दो मौतो से गांव मे मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी दो छात्राओं 16 वर्षीय कुमारी दिव्या पुत्री कुंवर सिंह व 17 वर्षीय अंशिका पुत्री देवेंद्र सिंह जनपद एटा थाना मलाबन के सोहार रोड मलाबन स्थित आर के एस इंटर कालेज की कक्षा 12 की छात्राएं थी मंगलवार को दोनो छात्राएं स्कूल बस से स्कूल पहुंची थी। स्कूल से लौटते समय छात्राओं के पेट मे दर्द होने लगा बस से उतर कर जैसे तैसे छात्राएं घर पहुंची हालत ज्यादा खराब होने पर अंशिका के परिजन कुरावली सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्स्कों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया।
वहीं कुमारी दिव्या के परिजन गंभीर अवस्था मे एटा ले गये। इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत छात्राओं को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती अंशिका के उपचार के दौरान चिकित्सकों ने जहर की आशंका व्यक्त की है। हालांकि जहर क्यों और किन परिस्थितियों में खाया इसका ज़बाब अभी किसी के पास नहीं है।
अंशिका और दिव्या हम उम्र होने के साथ ही गहरी दोस्त भी थीं। दोनों साथ-साथ पढ़ने जाया करती थी और साथ ही वापस आती थीं। मंगलवार की सुबह भी सब कुछ सामान्य ही था। छात्राएं घर पहुंची ही थीं। तभी अचानक अंशिका और दिव्या की तबियत बिगड़ने लगी। घरवाले दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन दोनो की जान नहीं बचा सके।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि छात्राओं के अंतिम संस्कार के बाद स्कूल प्रबंधक व परिजनों से पूछताछ कर जानकारी की जायेगी कि आखिर दोनों छात्राओं ने जहर खुद खाया या किसी ने खिलाया है? उनके साथ स्कूल से घर आने के दौरान क्या हुआ ? इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

दोनों सहेलियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला उलझा

मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर में विद्यालय से लौटकर आई दो सहेलियों की हुईं मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जहरीला पदार्थ की पुष्टि नहीं हुई है। उसका बिसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेज दिया गया है। वहीं बुधवार को ग्राम में पहुंचे दोनों सहेलियों के शव का बड़े ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
बीते मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी 12वीं कक्षा की छात्राएं देवेंद्र सिंह की 16 वर्षीय पुत्री अंशिका पुत्री देवेंद्र सिंह तथा उसकी सहेली दिव्या पुत्री कुंवर सिंह एटा जनपद के कस्बा मलावन स्थित आरकेएस इंटर कॉलेज से छुट्टी के बाद दोपहर 2:15 बजे अपने अपने घर पहुंची थी। घर पहुंचते ही दोनों के पेट तथा गले में जलन होने पर परिजन अंशिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जंहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था जबकि दिव्या की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन एटा स्थित प्राइवेट चिकित्सक के यंहा ले गए जंहा उसकी भी मौत हो गयी थी। पुलिस द्वारा दोनों सहेलियों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

बुधवार की दोपहर पुलिस की मौजूदगी में बड़े ही गमगीन माहौल में दोनों ही सहेलियों का अंतिम संस्कार किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई जहर की पुष्टि

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि दोनों सहेलियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जहर की पुष्टि नहीं हुई है। उनका बिसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला में भेजा गया है। इसके साथ ही किन परिस्थितियों में दोनों सहेलियों की मौत हुई है इसकी जानकारी जुटा जा रही है।गांव में शांति व्यवस्था कम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Back to top button