आठ लाख रुपये खर्च करके हेलीकॉप्टर से कराई दुल्हन की विदाई

नोएडा के रबूपुरा
एरिया के रुस्तमपुर गांव से दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बिठा कर विदा हुआ। इसके लिए दुल्हा पक्ष ने करीब लाखों रुपए खर्च किए। यह शादी एरिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।
एरिया के गांव रुस्तमपुर निवासी सुभाष ने अपने बेटी अंजली की शादी बुलंदशहर जिले के कस्बा ककोड़ निवासी अमन नामक युवक के साथ तय की थी। शादी की तारीख 21 नवंबर तय की गई। 21 नवंबर को शादी की रस्म पूरी करने के बाद अन्य बाराती रवाना हो गए। उधर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे दुल्हन बनी अंजलि दूल्हे अमन के साथ अपनी ससुराल के लिए हेलीकॉप्टर में बैठकर विदा हुई। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए गांव से बाहर हेलीपैड बनाया गया था जिसकी सुरक्षा के लिए करीब 24 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे। बताया जाता है कि, दुल्हा पक्ष के लोगों की ख्वाहिश थी कि दुल्हा-दुल्हन ससुराल हेलीकॉप्टर में बैठकर विदा हो। हेलीकॉप्टर किराए पर लेने के लिए दूल्हे पक्ष के लोगों ने करीब 8 लाख रुपए खर्च किए। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली गई।  गांव में हेलीकॉप्टर आने की सूचना मिलने पर हेलीकॉप्टर को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

Back to top button