Basti News:किसान मोर्चा ने घर-घर संपर्क कर योगी सरकार गिनाई उपलब्धियां

Basti News:किसान मोर्चा ने घर-घर संपर्क कर योगी सरकार गिनाई उपलब्धियां

बस्ती। योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बस्ती में घर-घर संपर्क अभियान के तहत भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द उर्फ नन्हे के नेतृत्व में भाजपा किसान किसान मोर्चा जनपद इकाई के पदाधिकारियों ने सदर ब्लाक के ग्रामसभा सुपेलवा, न्याय पंचायत जिगना में क्षेत्रवासियों से संपर्क कर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर घर-घर जाकर संपर्क कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ मनोज सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान सुपेलवा अवनीश सिंह , ग्राम प्रधान धीरेंद्र कनौजिया, पूर्व उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ,श्री राम अंजोर चौरसिया ,श्री सौरभ विश्वकर्मा , श्री शिवम मिश्रा , श्री बृजेश गौड़ ,श्री संतोष विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Back to top button