विक्रमजोत क्षेत्र के ग्राम पंचायत मल्लूपुर में बनेगा मिनी स्टेडियम

विक्रमजोत क्षेत्र के ग्राम पंचायत मल्लूपुर में बनेगा मिनी स्टेडियम

उप्र बस्ती जिले के विक्रमजोत विकासखंड के ग्राम पंचायत मल्लूपुर में बनेगा खेल का मैदान।जिसके निर्माण पर 25.21 लाख रुपए खर्च होंगे। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में खेलकूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल का मैदान विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। ब्लॉक क्षेत्र की 1.25 लाख से ज्यादा की आबादी को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मिनी स्टेडियम बनेगा। मल्लूपुर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनाने के लिए ग्राम प्रयासरत प्रधान विभा मिश्रा की मुहिम रंग लाई है। खेल मैदान बनने से क्षेत्रीय खिलाड़ियों को अब नियमित अभ्यास करने का मौका मिलेगा। मैदान न होने से स्कूलों व कालेज के प्रांगण में खेलकूद की गतिविधियां होती थी। खेल का मैदान बन जाने से युवाओं की खेलकूद गतिविधियां होने लगेगी। मल्लूपुर ग्राम पंचायत के टीए सियाराम तिवारी ने बताया कि खेल का मैदान बनाने के लिए 25.21 लाख की कार्य योजना स्वीकृति हो गयी है। मैदान को गांव के पूरब 2800 वर्गमीटर में बनाया जाएगा। फुटबाल का मैदान, बैडमिंटन कोर्ट, बच्चों का झूला, ड्रेसिंग रूम, मैदान के चारों तरफ दौड़ने के लिए लेन, पैदल घूमने के लिए 1.5 मीटर चौड़ा इंटरलॉकिंग रास्ता, चारों ओर सोलर लाइट, महिला व पुरुष शौचालय, डस्टबिन आदि निर्माण कार्य कराए जाएंगे। भूतपूर्व खिलाड़ियों व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र मिश्र राजन, बृजेश मिश्र, अनिरुद्ध मिश्र प्रेरक, प्रधान सुरेन्द्र मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि बबलू यादव, रविन्द्र मिश्र ने खेल मैदान बनाये जाने पर खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button