भाजपा में मिल रहा अनुसूचित जाति को सम्मान-सांसद डॉ. भोला सिंह
अनुसूचित जाति के उत्कृष्ट कार्य करने वाले, प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को सम्मानित

उप्र बस्ती जिले में अमहट पुल के पास बुधवार को अनुसूचित वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा व बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में हमें गर्व करने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में अनुसूचित जाति/ जनजाति परिवार के एक सदस्य को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाकर सम्मान दिया गया। सरकार हमारे साथ है। अब हमें इसका साथ देना है।महादेवा के पूर्व विधायक रवि सोनकर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दे रही है। जहां भाजपा ने खुद को अनुसूचित जाति के परिवार को साथ लेकर चलना साबित किया है। केंद्र और उप्र सरकार की महत्वपूर्ण जनयोजनाओं की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा की जनहितैषी नीतियों के आगे कुछ नहीं टिक पा रहा है। कहा कि भाजपा ने अजा/जजा को पूरा मान सम्मान दिया है। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी उपाध्याय ने किया। इस दौरान राजेंद्र नाथ तिवारी, विनोद शुक्ल, मोहन्ती दूबे, रविन्द्र गौतम, चंद्रशेखर मुन्ना, रघुनाथ सिंह, ब्रम्हदेव यादव, अभिषेक कुमार, रमेश सोनकर, राकेश चक्रवर्ती, श्रुति अग्रहरि, गौरव कुमार, रामचरण चौधरी, अभिषेक कुमार, राजेश पाल, बाल कृष्ण, अखंड प्रताप सिंह, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, प्रतियोगी छात्र-छात्राएं, बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त करने और दिव्यांगजनों समेत 40 लोगों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। साक्षी, वीरेंद्र, योगेंद्र मोहन कन्नौजिया, बबलू, आशुतोष, राम दरश, विजय, वेद प्रकाश, ओम प्रकाश आदि को सम्मानित किया गया।।