बस्ती मंडल के 1288 विद्युत संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त
बस्ती मंडल के 1288 विद्युत संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त

उप्र बस्ती जोन में कार्यरत 1288 विद्युत संविदा कर्मियों को कार्य न करने के आरोप में सेवा से हटा दिया गया है। मुख्य अभियंता बस्ती जोन पीके सिंह ने यह कार्रवाई एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से मिले निर्देश के क्रम में किया। मुख्य अभियंता बस्ती जोन पीके सिंह ने बताया है कि एमडी से निर्देश मिला है कि जो भी कर्मी काम पर नहीं है, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए। बस्ती जोन में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कुल 1288 संविदा कर्मी काम पर हैं। जो इस समय कार्य नहीं कर रहे हैं। इसमें बस्ती के 550, संतकबीरनगर के 380 व सिद्धार्थनगर के 358 कर्मी शामिल है। एमडी के निर्देशानुसार काम न करने वाले इन 1288 र्किमयों की सेवा समाप्त कर दी गई है।