काशी में मोदी के आगमन के पूर्व भाजयुमो ने निकाला वाहन जुलूस बांटा जनसभा का न्योता

वाराणसी  :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काशी के पूर्व भाजपा के सभी सातों मोर्चों ने 21,22,23 मार्च को वाहन जुलूस एवं पैदल मार्च के माध्यम से जनजागरण एवं जनसभा में आने के लिए काशीवासियों को निमंत्रण दिया।
इसी क्रम में वाराणसी महानगर युवा मोर्चा द्वारा अध्यक्ष रजत जायसवाल के नेतृत्व में लहुराबीर स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वाहन जुलूस निकाला। ये वाहन जुलूस रामकटोरा, कबीरचौरा, मैदागिन, चौक, गदौलिया, गिरजाघर, नई सड़क होते हुए मलदहिया पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता “स्वागत है, स्वागत है मोदी जी का स्वागत है के नारे लगा रहे थे एवं लोगों को जनसभा में आने का निमंत्रण दे रहे थे।
इस दौरान वाहन जुलूस में महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल के साथ ओम तिवारी, सुयश अग्रवाल, कार्तिक वर्मा, संजय मौर्य, पंकज सिंह, तिरुपति मिश्रा, जितेंद्र पटेल, मनीष गुप्ता, किशन सेठ, सुरेंद्र गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, अर्जुन शर्मा, विवेक सिंह, अनित सिंह, अमित सिंह, पियूष, आलोक कुमार सहित युवा मोर्चा के महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
*भाजपा महिला मोर्चा ने भजन कीर्तन कर किया जनजागरण*
***************
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काशी आगमन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में भजन कीर्तन कर जनजागरण किया गया।
महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया एवं महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के स्वागत में गीत गाए। भक्ति गीतों पर नृत्य किया एवं गीतों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात मिष्ठान वितरण किया एवं लोगों को जनसभा में आने का निमंत्रण दिया।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्रीमती कुसुम पटेल जी,नेहा कक्कड़, मीरा यादव, सुनीता सिंह, प्रज्ञा पांडे, राधा, साक्षी साहनी, पीहू दुबे, रिचा राजपूत, मोनिका पांडे,मीडिया प्रभारी प्रज्ञा पांडेय, अनिशा शाही सहित महानगर एवं मंडल की महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Back to top button