मुख्यमंत्री ने वासन्तिक नवरात्रि तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

 

मुख्यमंत्री ने वासन्तिक नवरात्रि तथा मर्यादा
पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आदि शक्ति माँ भगवती के अनुष्ठान के पर्व वासन्तिक नवरात्रि एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन हम सबको एक नई प्रेरणा और प्रकाश प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ भगवती इस चराचर जगत की आदि शक्ति हैं तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन हम सबको जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। राम नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन मातृ शक्ति के प्रति भारत की सनातन आस्था और सम्मान के भाव को प्रदर्शित करता है।
आदि शक्ति माँ भगवती की शक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मर्यादा हम सबको अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों से जोड़ने में एक नई शक्ति प्रदान करेगी। इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों के प्रति हमारी अनन्त शुभकामनाएं।
———
ट्विटर पर 23 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा योगी के उत्सव प्रदेश का संदेश, नंबर एक पर ट्रेंड हुआ हैशटैग

*- योगीराज में बदला यूपी को लेकर जनता का परसेप्शन*

*- यूपी अब उपद्रवियों का नहीं उत्सवों का प्रदेश बन चुका है*

*- दीपोत्सव, ब्रजोत्सव, रंगोत्सव के साथ ही यूपी बना नित्य सुमंगल नित्य महोत्सव का प्रदेश*

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब माफिया नहीं महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। यूपी अब उपद्रवियों का नहीं, उत्सवों के प्रदेश के रूप में पहचाना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करने के दौरान इन्हीं वाक्यों के साथ सरकार की उपलब्धियों का बखान किया था। देश-दुनिया के अंदर यूपी को लेकर बदले परसेप्शन का असर अब सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को पूरे दिन ट्विटर पर *हैशटैग उत्सव प्रदेश (#UtsavPradesh)* ट्रेंड करता रहा। इस दौरान तकरीबन 23 करोड़ यूजर्स तक प्रदेश की छवि को लेकर बदली अवधारणा का संदेश प्रसारित हुआ। हैशटैग ‘उत्सव प्रदेश’ इंडिया में काफी देर तक टॉप चार्ट में नंबर एक पर बना रहा। इस दौरान लगभग 35 हजार से अधिक यूजर्स ने दीपोत्सव, ब्रजोत्सव, रंगोत्सव के साथ ही नित्य सुमंगल नित्य महोत्सव की भूमि बन चुके यूपी को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार लाइक, रिप्लाई और रिट्वीट के जरिए किया। बता दें कि आजाद भारत में पहली बार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर के अवसर पर हर जिले में दुर्गा शप्तसती और श्रीरामचरित मानस के पाठ का आयोजन हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस आयोजन को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। ट्विटर पर यूजर्स इसे योगी राज में विरासत और संस्कृति के सम्मान की बड़ी मिसाल बता रहे हैं। वहीं प्रदेश में नित्य आयोजित हो रहे उत्सवों और महोत्सवों ने दशकों से यूपी को लेकर बने गुंडाराज और माफियाराज की छवि को तोड़ने का काम किया है।

Back to top button