बीमार होने के बावजूद योग शिविर में पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना
बीमार होने के बावजूद योग शिविर में पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना

बस्ती। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बीमार होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में भाग लेकर सभी के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। तीन दिनों से बीमार चल रहीं अध्यक्ष नीलम सिंह राना का इलाज लखनऊ के मैक्स अस्पताल में चल रहा था। कल बस्ती लौटने के बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और लिवर में संक्रमण बढ़ने के कारण उन्हें देर रात कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होते ही वे हाथ में विगो लगाए हुए अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर स्थित कैंप कार्यालय पहुंचीं और उपस्थित जनसमूह के साथ योग व व्यायाम किया। कहा कि योग और प्राणायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्य पालन भारतीय कार्य संस्कृति की पहचान है। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और एक स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज व विकसित भारत की नींव रख सकता है। ईओ सृष्टि सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए बताया कि नगर प्रदेश की पहली ऐसी नगर पंचायत है, जहां प्रत्येक माह योग दिवस का आयोजन होता है।
कार्यक्रम में मेजर चंद्रशेखर शुक्ला, सूर्य नारायण उपाध्याय ‘भाऊक’, राजेश त्रिपाठी, सभासद दिनेश चौरसिया, सत्यराम निषाद, संजय सोनकर, विजय साहनी, राम सजन यादव, तुलसीराम, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, रणविजय गौतम, चंद्रमणि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।