अयोध्या में राम नवमी पर ट्रस्ट ने जारी किया राम मंदिर निर्माण की आस्था से भरी तस्वीर


अयोध्या। राम नवमी के पावन पर्व की मौके पर श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने जारी किया राम मंदिर निर्माण की आस्था से भरी तस्वीर। श्रीराम मंदिर के गर्भ गृह की तस्वीर को भी जारी किया है। जिसको फूलों से खासतौर पर सजाया गया है। फूलों से ऊं के साथ जयश्रीराम लिखी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर देखकर लोग जयश्रीराम लिखने के साथ रामनवमी की हार्दिक बधाई दे रहे हैं। श्रीराम मंदिर में निर्माण में गर्भ गृह को भी खासतौर पर सजाया गया।
गुरुवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर व कनक भवन सहित पांच हजार मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। कनक भवन व रामजन्म भूमि मंदिर में विशेष आयोजन में भए प्रकट कृपाला दीन दयाल के उद्घोष के बीच प्रतीकात्मक प्रकटे प्रभु श्री राम। रामलला रत्नजड़ित पीले वस्त्र में भक्तों को दर्शन दिए। राम सहित चारों भाइयों को सोने का मुकुट पहनाया गया है। सुबह रामलला का पंचामृत व इत्र से अभिषेक हुआ। दोपहर ठीक 12 बजे जन्मोत्सव की आरती प्रारंभ हो गयी। रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। संगीतज्ञों द्वारा बधाई गान की स्तुति की गयी। जन्मोत्सव की आरती में लगभग 200 भक्त शामिल हुए। श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि 10 क्विंटल पंजीरी का भोग प्रसाद बना। रामजन्म की आरती के दर्शनार्थियों को प्रसाद बांटा गया। इसके लिए ट्रस्ट एक लाख पैकेट तैयार कराया है। इसमें कुट्टू, सिंघाड़ा, धनिया व रामदाना की पंजीरी का मिक्स प्रसाद होगा।
मंदिरो में राम चरित मानस का पाठ। प्रभु राम के जन्म पर बधाव सोहर गीत गाकर नाचे संत महंत व श्रद्धालु। दोपहर 12 बजे तक ही करीब 20लाख श्रद्धालुओं का अयोध्या में जमावड़ा हो गया है। जन्मोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन। रामलला की नगरी अयोध्या में रामनवमी पर रामभक्तों का रैला उमड़ पड़ा है। पग पग पर राम नाम का जाप करते हुए देश दुनियां से आए भक्तों की आस्था सरयू तट पर सड़क से लेकर मंदिरों तक में उमड़ पड़ी है। मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रामलला की नगरी में रामनाम का जाप करते हुए दिखाई दे रहें हैं। राम नाम का जाप करते विदेशी भक्तों की इस बार भारी भीड़ नजर आ रही है।
रामनगरी अयोध्या में दोपहर 12 बजे से ही भगवान रामलला के मंदिर में राम जन्मोत्सव शुरू हो गया। रामलला के अस्थाई मंदिर को फूलों से सजाया गया है पूरे राम जन्मभूमि परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. इस बार भगवान रामलला के अस्थाई मंदिर में ये अंतिम जन्मोत्सव हैअयोध्या।राम नवमी मेले व श्रीराम जन्मोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ आज है। श्री रामजन्म भूमि में राम नवमी की धूम। लाखों की संख्या में श्री राम भक्त जुटे अयोध्या में। हर तरफ सिर्फ जय श्री राम की गूंज। अस्थाई राम मंदिर में अंतिम राम नवमी में भक्तों की भारी भीड़। अगली राम नवमी तक तैयार हो जाएगा भव्य राम मंदिर। पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री ने सिक्योरिटी और क्राउड मैनेजमेंट में झोंकी पूरी ताकत।

Back to top button