महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लखनऊ पहुँचे, रविवार को करेंगे रामलला का दर्शन पूजन

लखनऊ : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार की देर शाम को लखनऊ पहुँच गए। प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करने के बाद शिंदे रविवार को अयोध्या मर करेंगे रामलला का दर्शन पूजन।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम

अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का अयोध्या दौरान 9 अप्रैल को। 9 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे पहुंचेगे रामकथा पार्क हेलीपैड, 11:15 पर एकनाथ शिंदे पहुंचेंगे होटल पंचशील, 11:45 पर होटल पंचशील से राम जन्मभूमि परिसर के लिए होंगे रवाना, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दोपहर 12:00 बजे भगवान रामलला के आरती में होंगे शामिल, 1:30 बजे तक देखेंगे मंदिर निर्माण की प्रगति, 2:30 बजे होटल पंचशील में करेंगे पत्रकार वार्ता, शाम 3:30 बजे लक्ष्मण किला में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे संत महंतों से आशीर्वाद, शाम 6:00 बजे पहुंचेंगे सरयू आरती स्थल, सरयू आरती में होंगे शामिल, 7:05 पर सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे महाराष्ट्र के सीएम। लगभग 9 घंटे अयोध्या में रहेंगे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे। सीएम बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंच रहे हैं एकनाथ शिंदे। शिंदे के दौरे को लेकर अयोध्या में आज महाराष्ट्र से विशेष ट्रेन से पहुंच बड़ी संख्या में शिव सैनिक भी पंहुचे।

डीजीपी ने किया दौरा
डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा ने शनिवार कोह अयोध्या दौरा किया। सबसे पहले वह अयोध्या धाम,करेंगे दर्शन पूजन, राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का लिया जायजा, अयोध्या धाम शहर के सुरक्षा का भी जायजा लेने के बाद पुलिस लाइन सभागार में अपराध को लेकर किया समीक्षा।

 

Back to top button