ज्ञानेंद्र पाण्डेय ज्ञानु बने बस्ती में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

ज्ञानेंद्र पाण्डेय ज्ञानु बने बस्ती में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने पांच नए जिलाध्यक्षों के साथ छह शहरों के अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। बस्ती में जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पाण्डेय ज्ञानु को बनाया गया है। कुशीनगर का जिलाध्यक्ष श्रृषिकेश मिश्रा, बलिया का जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, एटा का अनिल सोलंकी, फर्रूखाबाद का जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी को बनाया गया है। इसी तरह अमरोहा का शहर अध्यक्ष फैज आलम, सुल्तानपुर का शकील अंसारी, गाजीपुर का संदीप कुमार विश्वकर्मा,बदायूं का बफाती मियां, फर्रुखाबाद का अंकुल मिश्रा व हाथरस का शहर अध्यक्ष अनुज संत को बनाया गया है।

Back to top button